भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

पीजी, हॉस्टल और किराये के कमरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर-126 पुलिस ने पीजी, हॉस्टल और किराये के कमरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 02 Jul 2026, 05:42 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
पीजी, हॉस्टल और किराये के कमरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर-126 पुलिस ने पीजी, हॉस्टल और किराये के कमरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के छह लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटरसाइकिल, 12,500 रुपये नकद, एक आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

नोएडा जॉन की एडिशनल डीसीपी मनीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-126 क्षेत्र में एक पीजी से तीन लैपटॉप चोरी होने की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सीसीटीवी फुटेज, मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-131 के सामने से आरोपी बालन गोविन्दन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मूल रूप से तमिलनाडु का रहने वाला है और लंबे समय से नोएडा व एनसीआर में रहकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी पहले कई दिनों तक पीजी, किराये के मकानों और फ्लैटों की रेकी करता था। सुरक्षा व्यवस्था कमजोर मिलने या कमरों के दरवाजे खुले होने पर वह लैपटॉप, मोबाइल, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाता था। पहचान छिपाने के लिए वह चोरी की बाइक के अलावा कई बार रैपिडो और ओला जैसी बाइक सेवाओं का भी इस्तेमाल करता था। चोरी का सामान राह चलते लोगों को सस्ते दामों में बेच देता था या पार्सल के जरिए तमिलनाडु भेज देता था।

गिरफ्तार आरोपी के पास से सेक्टर-126, सेक्टर-113 और एक्सप्रेस-वे थाना क्षेत्र में दर्ज विभिन्न चोरी के मामलों से संबंधित सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही बरामद अन्य मोबाइल और लैपटॉप के वास्तविक मालिकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें