भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

भीषण गर्मी से मिली राहत, लेकिन ट्रैफिक बना आफत; एनसीआर में बारिश, तेज हवाओं और आंधी का येलो अलर्ट

नई दिल्ली, । लगातार कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गुरुवार सुबह मौसम ने बड़ी राहत दी।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 02 Jul 2026, 03:04 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
भीषण गर्मी से मिली राहत, लेकिन ट्रैफिक बना आफत; एनसीआर में बारिश, तेज हवाओं और आंधी का येलो अलर्ट

नई दिल्ली, लगातार कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गुरुवार सुबह मौसम ने बड़ी राहत दी। सुबह से ही कई इलाकों में हल्की बारिशशुरू हुई, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि,राहत लेकर आई यह बारिश यातायात व्यवस्था के लिए आफत बन गई। कई प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिकसिग्नल (रेड लाइट) खराब होने के कारण लंबा जाम लग गया, जिसमें स्कूल बसें, दफ्तर जाने वालेकर्मचारी और आम लोग घंटों फंसे रहे।


भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 2 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग नेदिनभर आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना जताई है। पूर्वानुमान के मुताबिक,दोपहर और शाम के समय 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं, गरज-चमकके साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों औरकमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग के अनुसार, 2 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लगातार बारिश और बादलों की वजह से अधिकतम तापमानमें पिछले दिनों की तुलना में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहतमिली।

 मौसम विभाग का पूर्वानुमान बताता है कि 3 जुलाई को भी गरज-चमक के साथ बारिश जारीरहेगी। इस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।हालांकि, इस दिन किसी प्रकार की विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।इसके बाद 4 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री, जबकि 5 जुलाई को 34और 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोनों दिनों में भी गरज-चमक के साथ बारिश संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई को भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहनेका अनुमान है, जबकि 7 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहसकता है। इन दोनों दिनों में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। गुरुवार सुबह हुईबारिश के कारण कई स्थानों पर ट्रैफिक की समस्या भी देखने को मिली। कई व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिकसिग्नल बंद होने से लंबी वाहन कतारें लग गईं।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें