भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ टूल किट वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 17 लाख और महिलाओं को मिलेगा लाभ* भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह पहुंचे बुलंदशहर, रक्तदान शिविर में लिया भाग एजीआईएफ ऋण पर लाखों की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना कर्मी से 10 लाख रुपये का फ्रॉड करने वाला आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेश तिवारी ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्याना सीएचसी में रक्तदान महोत्सव, विधायक पुत्र ने किया शुभारंभ बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बुलंदशहर में लगेंगे सुरक्षा जवान भर्ती शिविर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया ₹17.97 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र पर किया फलों का वितरण बुलंदशहर में किसान दिवस आयोजित, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अधिकारियों को सौंपा 20 सूत्रीय मांग-पत्र
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

सहारनपुर में इश्क का दर्दनाक अंत, एक कमरे से मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश

सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत एसबीआई कॉलोनी मेंएक लैब टेक्नीशियन और युवा शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे शहर में सनसनी फैलादी है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 02 Jul 2026, 08:46 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
सहारनपुर में इश्क का दर्दनाक अंत, एक कमरे से मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत एसबीआई कॉलोनी मेंएक लैब टेक्नीशियन और युवा शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे शहर में सनसनी फैलादी है। दोनों के शव बुधवार देर रात एक किराए के कमरे में मिले।प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विरोध को लेकर दोनों के आत्महत्या करने की आशंकाजताई जा रही है। मृतक सैम कमनिश (39) केरल निवासी था और पिछले 10 वर्षों से सहारनपुर केमेडीग्राम अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। वहीं, 24 वर्षीय आस्था गागलहेड़ी क्षेत्रकी रहने वाली थी और एक निजी इंटर कॉलेज में शिक्षिका के रूप में काम करती थी। दोनों के बीचपिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध चल रहे थे।पुलिस के अनुसार, आस्था की मां के इलाज के दौरान मेडीग्राम अस्पताल में दोनों की पहली मुलाकातहुई थी, जो बाद में प्रेम में बदल गई। 

सैम पहले से विवाहित था और उसकी पत्नी कई वर्ष पहले दिल्लीचली गई थी। आस्था के परिजन इस रिश्ते के घोर विरोधी थे।बुधवार सुबह आस्था कॉलेज जाने के लिए घर से निकली लेकिन कॉलेज नहीं पहुंची। शाम तक न लौटनेपर परिजनों ने तलाश शुरू की और सैम पर शक जताते हुए पुलिस को सूचना दी। अस्पताल केसीसीटीवी फुटेज में दोनों एक कार में जाते दिखे। कार चालक की मदद से पुलिस रात में सैम के किराएके कमरे तक पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कियातो सैम का शव फंदे से लटका हुआ मिला, साथ ही उसकी कलाई की नस भी कटी हुई थी। आस्था काशव फर्श पर पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। आशंका है कि उसने किसी जहरीले पदार्थका सेवन किया था।

एएसपी मनोज कुमार यादव ने बताया कि 1 जुलाई को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरेमें एक पुरुष और एक महिला के शव मिले। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। प्रथमदृष्टया मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा और आत्महत्या का लग रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।आस्था का शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि सैम के परिजनों के केरल से आने का इंतजार है।सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

 पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और पोस्टमार्टमरिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मृतका के शरीर पर किसी भी तरह केचोट के निशान नहीं मिले हैं।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें