भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ टूल किट वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 17 लाख और महिलाओं को मिलेगा लाभ* भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह पहुंचे बुलंदशहर, रक्तदान शिविर में लिया भाग एजीआईएफ ऋण पर लाखों की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना कर्मी से 10 लाख रुपये का फ्रॉड करने वाला आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेश तिवारी ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्याना सीएचसी में रक्तदान महोत्सव, विधायक पुत्र ने किया शुभारंभ बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बुलंदशहर में लगेंगे सुरक्षा जवान भर्ती शिविर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया ₹17.97 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र पर किया फलों का वितरण बुलंदशहर में किसान दिवस आयोजित, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अधिकारियों को सौंपा 20 सूत्रीय मांग-पत्र
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

कांवड़ यात्रा से पहले नोएडा पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

नोएडा, आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग सेसंपन्न कराने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 03 Jul 2026, 11:59 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
कांवड़ यात्रा से पहले नोएडा पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

नोएडा, आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग सेसंपन्न कराने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस कमिश्नरलक्ष्मी सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को सेंट्रल नोएडा जोन के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में व्यापक सुरक्षाअभियान चलाया गया। इस दौरान एसीपी-1 दीक्षा सिंह ने पुलिस बल के साथ फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षाव्यवस्था का जायजा लिया और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
फुट पेट्रोलिंग के दौरान एसीपी दीक्षा सिंह ने कांवड़ मार्ग का भौतिक सत्यापन करते हुए सुरक्षा से जुड़ेसभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों कोआवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
रहेगी। यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, जाम या सुरक्षा संबंधी समस्या उत्पन्न न हो,इसके लिए सभी पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं।


निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग भी की। पुलिसअधिकारियों ने लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचनातत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही यातायातव्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों का भी निरीक्षण किया गया।एसीपी दीक्षा सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों केखिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए, जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को किसीप्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को लगातार सतर्क रहने और प्रत्येक गतिविधि पर नजर बनाएरखने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहने केनिर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यककार्रवाई कर सके। 

अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर विशेषनिगरानी रखने के लिए भी कहा गया।गौतमबुद्धनगर पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक स्तर परतैयारियां की जा रही हैं। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्धकराना है, साथ ही कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह नियंत्रित एवं सुचारु बनाएरखना भी प्राथमिकता में शामिल है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें