भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न घटनाओं में चोरी किए गए 49 मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 03 Jul 2026, 06:16 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

नोएडा। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न घटनाओं में चोरी किए गए 49 मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से सेक्टर-18 स्थित पार्क के पास से की गई।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की (39), निवासी मुल्तानी ढांडा, पहाड़गंज, दिल्ली और आसिफ (24), निवासी राशिद अली गेट, लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में दर्ज मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। बरामद मोबाइल फोन में एक वीवो कंपनी का मोबाइल थाना सेक्टर-24 में दर्ज चोरी के मुकदमे से भी संबंधित पाया गया है।नोएडा जोन की एडीसीपी मनीषा ने जानकारी देते हुए बताया कि विक्की टैक्सी चलाता है, जबकि आसिफ कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता है। दोनों भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मौका पाकर लोगों के मोबाइल फोन चोरी कर लेते थे। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध चाकू भी बरामद हुए हैं, जिसके आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।


जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें लौटाने की प्रक्रिया के साथ-साथ आरोपियों के अन्य आपराधिक नेटवर्क और वारदातों की भी जांच कर रही है।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें