भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

यमुना प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

यमुना सिटी । यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने शुक्रवार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र स्थित ग्राम मरोरगढ़ी एवं आसपास के गांवों में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 10 Jul 2026, 09:03 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
यमुना प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

यमुना सिटी । यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने शुक्रवार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र स्थित ग्राम मरोरगढ़ी एवं आसपास के गांवों में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। अभियान के दौरान हरित वाटिका मरोरगढ़ी सहित अन्य अवैध कॉलोनियों में करीब 1.50 लाख वर्गमीटर भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया प्राधिकरण के अनुसार, मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 450 करोड़ रुपये है।यह कार्रवाई यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर की गई। अभियान का नेतृत्व प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी (आईएएस) शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया।

 इस दौरान उप जिलाधिकारी अभिषेक शाही, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, प्राधिकरण के परियोजना विभाग के अधिकारी तथा अलीगढ़ पुलिस प्रशासन की टीम भी मौजूद रही।प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के विकास और अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों पर भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी भूखंड या संपत्ति की खरीद से पहले संबंधित प्राधिकरण से उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें, ताकि आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि नियोजित विकास को बाधित करने वाले अवैध निर्माण और अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे तथा ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें