भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

35 करोड़ पौधारोपण लक्ष्य की ओर कदम, नोएडा में अभियान की तैयारियां तेज

नोएडा । "एक पेड़ माँ के नाम 3.0" वृहद वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 10 Jul 2026, 08:58 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
35 करोड़ पौधारोपण लक्ष्य की ओर कदम, नोएडा में अभियान की तैयारियां तेज

नोएडा । "एक पेड़ माँ के नाम 3.0" वृहद वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को प्राधिकरण के उद्यान विभाग की टीम ने विभिन्न निर्धारित स्थलों का निरीक्षण कर पौधारोपण की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्राधिकरण ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 12 जुलाई को आयोजित होने वाले इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी माँ के सम्मान तथा पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के वृक्षारोपण अभियान के तहत 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान का उद्देश्य पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, जैव विविधता का संवर्धन करना तथा प्रदेश को अधिक हरित बनाना है।

इसी क्रम में नोएडा शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए पौधों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने खंड स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस अभियान से जुड़ सकें और वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें