भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
राजनीति में नई पीढ़ी आए, लेकिन नई सोच के साथ आसमान के प्रहरी — भारतीय वायुसेना अलविदा, नाना! भारतीय सिनेमा के बेताज बादशाह और अनूठे अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

ऑनलाइन दोस्ती और शादी का झांसा, लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा करते हुए नाइजीरिया के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 11 Jul 2026, 11:50 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
ऑनलाइन दोस्ती और शादी का झांसा, लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा करते हुए नाइजीरिया के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 67 एटीएम/डेबिट कार्ड, 8 स्मार्टफोन, 8 की-पैड मोबाइल फोन, डोंगल, 5 लाख रुपये नकद और एक होंडा सिटी कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार बरामद एटीएम/डेबिट कार्ड से जुड़े मामलों में एनसीआरबी पोर्टल पर 43 साइबर शिकायतें दर्ज मिली हैं।

पुलिस ने बताया कि 10 जुलाई को लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से ओमीक्रॉन-3 की सर्विस रोड से नाइजीरिया निवासी ओयोटोला ओरेमाडे को गिरफ्तार किया गया। आरोपी स्टूडेंट वीजा पर भारत आया था और ग्रेटर नोएडा में रह रहा था।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लोगों को पैसों का लालच देकर उनके नाम पर सिम कार्ड खरीदवाता था और बैंक खातों की जानकारी हासिल कर इंटरनेट बैंकिंग के जरिए साइबर ठगी करता था। वह मेट्रीमोनियल वेबसाइटों पर शादी का झांसा देकर, दोस्ती के नाम पर महंगे गिफ्ट भेजने का लालच देकर तथा कस्टम ड्यूटी के बहाने लोगों से बैंक खातों में रकम मंगवाता था। इसके बाद मोबाइल बैंकिंग और एटीएम के माध्यम से नकदी निकालकर अवैध लाभ अर्जित करता था।

आरोपी के खिलाफ थाना सूरजपुर में धारा 318(4), 319(2) बीएनएस एवं 66-डी आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस साइबर गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा ठगी की रकम किन-किन खातों के माध्यम से ट्रांसफर की गई।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें