भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 28 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
रिसिया पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, क्षतिग्रस्त व्हीलचेयर ठीक कराकर दिव्यांग बुजुर्ग को पहुंचाया सुरक्षित गंतव्य तक खुर्जा में होटल में हंगामा, पुलिस ने युवती समेत कई लोगों को हिरासत में लिया खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ, डीएम ने जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना AB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमति आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में स्याना में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ और भव्य शोभा यात्रा का आयोजन महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद में आयोजित हुए धार्मिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम संजय सिन्हा ने समाज की एकता और शिक्षा पर दिया जोर मा० उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अपर्णा यादव ने जिला जेल एवं अपना घर आश्रम नोएडा का किया निरीक्षण इंडियन आइडल के कलाकारों ने भक्ति और बॉलीवुड गीतों से बांधा समां
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Weather

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 96 सड़कें बंद

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज से अति तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 13 Jul 2026, 06:05 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 96 सड़कें बंद

देहरादून,  उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज से अति तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी कियाहै। वहीं बारिश के कारण राज्यभर में 96 सड़कें बंद हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि प्रमुख नदियांऔर बैराज फिलहाल सामान्य स्तर पर हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने औरअनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार सोमवार को पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथकुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है, जबकि मैदानी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है।

देहरादून में सोमवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे, जबकि बीच-बीच में धूप भी निकलती रही।आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है और उमस का असर भी महसूस किया जा रहा है। मौसमविभाग के अनुसार दिन में एक-दो दौर की हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने कीसंभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। विभाग ने लोगोंको मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में धारचूला में सर्वाधिक 114 मिमी बारिश दर्ज की गई,जबकि मुनस्यारी में 31.5 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा कपकोट, जानकी चट्टी, भटवाड़ी, टियूनी औरनैनीताल सहित कई क्षेत्रों में बारिश रिकॉर्ड की गई।केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की सोमवार सुबह आठ बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य की गंगा,अलकनंदा, भागीरथी, यमुना, कोसी, रामगंगा, सरयू और गौला समेत अधिकांश प्रमुख नदियां सामान्यबहाव पर हैं तथा किसी भी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर नहीं है। 

प्रमुख बैराज और जलाशय भी सुरक्षित स्तर पर बने हुए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र की ओर से सोमवार सुबह 11 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य केसभी 13 जिलों में कुल 96 सड़कें बंद हैं। इनमें तीन राष्ट्रीय राजमार्ग, एक राज्य राजमार्ग, दो अन्यजिला मार्ग, 21 मुख्य जिला मार्ग व 63 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। सबसे अधिक 21 सड़कें चमोली जिलेमें बंद हैं। इसके बाद पिथौरागढ़ में 16, उत्तरकाशी में 15, रुद्रप्रयाग में 14, टिहरी में 10, बागेश्वर और
ऊधमसिंह नगर में सात-सात, पौड़ी में पांच, देहरादून में चार, नैनीताल में तीन और अल्मोड़ा औरचम्पावत में दो-दो सड़कें बंद हैं। हरिद्वार जिले में भी एक सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध है।

प्रशासन ने बताया कि बंद मार्गों को खोलने के लिए संबंधित विभाग युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं।लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Weather

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें

इस विषय से जुड़ी अन्य प्रकाशित खबरें अभी उपलब्ध नहीं हैं।