भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
जब कैमरा बंद होता है, तब नायक शुरू होता है बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत ग्रेनो को हरा-भरा बनाने की मुहिम

ग्रेटर नोएडा को हरा-भरा शहर बनाने के लिए जन सहभागिता बहुत जरूरी है। सरकारी संस्थाओं के साथ ही गैर सरकारी संगठनों आरडब्ल्यूए, निवासियों, सभी को आगे आना होगा।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 13 Jul 2026, 12:16 AM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत ग्रेनो को हरा-भरा बनाने की मुहिम

ग्रेटर नोएडा को हरा-भरा शहर बनाने के लिए जन सहभागिता बहुत जरूरी है। सरकारी संस्थाओं के साथ ही गैर सरकारी संगठनों आरडब्ल्यूए, निवासियों, सभी को आगे आना होगा। गौतमबुद्ध नगर से राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने 12 जुलाई को वृहद पौधरोपण अभियान के अंतर्गत ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16बी स्थित ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। 

गिव मी ट्रीज ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस पौधरोपण कार्यक्रम में ओएसडी गिरीश कुमार झा, प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा, उप महाप्रबंधक उद्यान एसके जैन (उद्यान से संबंधित सह नोडल), वरिष्ठ प्रबंधक श्यामा प्रसाद,वरिष्ठ प्रबंधक मनोज सचान व राम कुमार, प्रबंधक लव शंकर भारती, प्रशांत समाधिया व दिव्या चौधरी,  सहायक प्रबंधक बीके त्यागी, रविद्र गौड़ सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। पीएम वन में सांसद की तरफ से 30 पौधे प्रतिमाह लगाए जा रहे हैं । पर्यावरण दिवस के अवसर पर भी सांसद ने यहां पौधरोपण किया था। सांसद ने पौधों की नियमित देखभाल करने और एक स्थान पर  एक जैसे पौधों की प्रजाति लगाने को कहा। वहीं आईटी सिटी रोड पर जीरो पॉइंट के पास शहरी वन क्षेत्र में प्रमुख सचिव व जिले के नोडल अधिकारी अनिल गर्ग ने एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और सुमित यादव के साथ पौधरोपण किया। उनके साथ उप महाप्रबंधक विजय कुमार रावल,  उपनिदेशक उद्यान ज्ञानेंद्र यादव व अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से रोजा याकूबपुर के ग्रीन बेल्ट, सेक्टर 16 में रेलवे ट्रैक के पास स्थित ग्रीन बेल्ट, कोको काउंटी सोसाइटी के पास ग्रीन बेल्ट, बैनेट यूनिवर्सिटी के पास और सेक्टर पी थ्री में पौधरोपण किया गया। 

इन जगहों पर पिलखन, अमलतास गुलमोहर, नीम, जामुन आदि प्रजाति के पौधे लगाए गए। वृहद पौधारोपण अभियान में ग्रेटर नोएडा की विभिन्न आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कोको काउंटी सोसाइटी के पास ग्रीन बेल्ट मैं पौधारोपण के दौरान दादरी विधायक प्रतिनिधि दीपक यादव मौजूद रहे। इस वर्ष प्राधिकरण की तरफ से लगभग 1.34 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बढ़ाकर लगभग 1.90 लाख कर दिया है।

 ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने यहां के निवासियों से ग्रेटर नोएडा को और हरा-भरा बनाने के इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने घरों में, सड़कों के किनारे, पार्क, ग्रीन बेल्ट आदि जगहों पर पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें