भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 09 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
स्याना: कांग्रेस जिला महासचिव समेत कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट अभेद्य सुरक्षा का नया युग: आधुनिक सैन्य तकनीकों का महा-समन्वय त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखें, रामघाट थाने में पीस कमेटी की बैठक राजनीति में नई पीढ़ी आए, लेकिन नई सोच के साथ आसमान के प्रहरी — भारतीय वायुसेना अलविदा, नाना! भारतीय सिनेमा के बेताज बादशाह और अनूठे अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

बिजली कटौती को लेकर फूटा किसानों का गुस्सा टेंट लगाकर किया प्रदर्शन

बुलंदशहर ! गुलावठी ! भीषण गर्मी के चलते हो रही विद्युत कटौती को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा ! कटौती एवं अन्य समस्याओं को लेकर गुस्साए किसानों ने सिकंदराबाद रोड स्थित बिजली घर के गेट पर टेंट लगाकर भारतीय किसान यूनियन ( टिकैत) संगठन के नेतृत्व में अपना धरना प्रदर्शन शुरू किया

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 16 Jul 2026, 07:36 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
बिजली कटौती को लेकर फूटा किसानों का गुस्सा टेंट लगाकर किया प्रदर्शन

बुलंदशहर ! गुलावठी ! भीषण गर्मी के चलते हो रही विद्युत कटौती को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा ! कटौती एवं अन्य समस्याओं को लेकर गुस्साए किसानों ने सिकंदराबाद रोड स्थित बिजली घर के गेट पर टेंट लगाकर भारतीय किसान यूनियन ( टिकैत)  संगठन के नेतृत्व में अपना  धरना प्रदर्शन शुरू किया ! किसान भारी संख्या में ट्रैक्टर ट्राली लेकर बिजली घर पर पहुंचे और बिजली घर मार्ग बंद कर दिया ! 

इस प्रदर्शन से बिजली घर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया! भारतीय  किसान यूनियन (टिकैत) के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र तेवतिया ने बताया कि बिजली न मिलने के कारण किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं जिससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा है धान की फसल के लिए यह एक समय है लेकिन बिजली की कमी के चलते किसान फसल की रोपाई नहीं कर पा रहा हैं ! सरकार के आदेश के विपरीत किसानों को महत्व दो-तीन घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल रही है उन्होंने आरोप लगाया कि नवादा  फीडर को 2 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है जिसके कारण ट्यूबल से सिंचाई नहीं हो पा रही है  !

 इससे पूर्व भी किसानों द्वारा बिजली आपूर्ति सुधार के लिए चेतावनी दी गई थी लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया जिसके कारण आज उग्र किसानों द्वारा यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है ! इस विषय पर जानकारी देते हुए एसडीओ यशपाल सिंह ने बताया कि किसानों की समस्याओं को हल करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है 

साथ ही उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में ओवरलोडिंग एवं ट्रांसफार्मर हीटिंग के कारण कुछ समय के लिए विद्युत कटौती की जाती है लेकिन फिर भी हमारा प्रयास रहता है कि विद्युत आपूर्ति अधिक समय तक सुचारु रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें