भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना में वांछित बदमाश मुड़भेड़ के बाद घायलावस्था में गिरफ्तार

थाना गुलावठी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाने का वांछित अभियुक्त नत्थूगड़ी गेट के पास मोटरसाइकिल लेकर कहीं जाने की फिराक में खड़ा हुआ है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 17 Jul 2026, 08:11 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना में वांछित बदमाश मुड़भेड़ के बाद घायलावस्था में गिरफ्तार

आज का मुद्दा/ सैय्यद मज़हर


बुलंदशहर ! गुलावठी ! जनपद में तलाश वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत  थाना गुलावठी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाने का वांछित अभियुक्त नत्थूगड़ी गेट के पास मोटरसाइकिल लेकर कहीं जाने की फिराक में खड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल नत्थूगड़ी गेट के पास पहुँची तभी बदमाश द्वारा पुलिस को आता देख तेजी से बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया गया। रास्ता आगे से बन्द होने के कारण अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार/घायल बदमाश की पहचान आमिर पुत्र शमीम निवासी मौहल्ला फजरुल्ला थाना गुलावठी बुलन्दशहर के रुप में हुई हैं। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है।


गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है। इसके विरुद्ध थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ में हत्या, दुष्कर्म व आर्म्स एक्ट जैसी आपराधिक घटनाओं से संबंधित 02 अभियोग पूर्व से पंजीकृत हैं।उक्त बदमाश द्वारा थाना गुलावठी क्षेत्रान्तर्गत कस्बा गुलावठी में एक 06 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना कारित की गई थी। इस सम्बन्ध में थाना गुलावठी पर दिनांक 16.07.2026 को मु0अ0सं0-342/2026 धारा 137(2)/65(2)बीएनएस व 5M/6 पोस्को एक्ट पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचानआमिर पुत्र शमीम निवासी मौहल्ला फजरुल्ला थाना गुलावठी के रूप में हुई  है! 

इसके पास से 
-    01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस।
2-    01 हीरो स्प्लैन्डर बाइक काले रंग की (बिना नम्बर प्लेट) बरामद हुई है।
अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना  गुलावठी पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस सराहनीय कार्य को अंजाम
देने वाली पुलिस टीम में धर्मेन्द्र कुमार शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना गुलावठी
    उ0नि0 संजेश, उ0नि0 उपेन्द्।
है0का0 सुनील, का0 अंकुर, का0 राकेश, का0 अभिमन्यु, का0 अंकित आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें