भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ टूल किट वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 17 लाख और महिलाओं को मिलेगा लाभ* भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह पहुंचे बुलंदशहर, रक्तदान शिविर में लिया भाग एजीआईएफ ऋण पर लाखों की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना कर्मी से 10 लाख रुपये का फ्रॉड करने वाला आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेश तिवारी ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्याना सीएचसी में रक्तदान महोत्सव, विधायक पुत्र ने किया शुभारंभ बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बुलंदशहर में लगेंगे सुरक्षा जवान भर्ती शिविर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया ₹17.97 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र पर किया फलों का वितरण बुलंदशहर में किसान दिवस आयोजित, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अधिकारियों को सौंपा 20 सूत्रीय मांग-पत्र
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

भक्ति, उल्लास और हरिनाम संकीर्तन से गूंजा डिबाई नगर, भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब.

आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अनुपम संगम के बीच डिबाई नगर में भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलदेव एवं बहन माता सुभद्रा महारानी की भव्य एवं दिव्य रथयात्रा अत्यंत हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 17 Jul 2026, 08:53 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
भक्ति, उल्लास और हरिनाम संकीर्तन से गूंजा डिबाई नगर, भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब.

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

आज का मुद्दा / तहसील प्रभारी / नीरज सुदामा डिबाई!

आस्था, श्रद्धा और भक्ति के अनुपम संगम के बीच डिबाई नगर में भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलदेव एवं बहन माता सुभद्रा महारानी की भव्य एवं दिव्य रथयात्रा अत्यंत हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। पूरे नगर में "जय जगन्नाथ" और हरिनाम संकीर्तन की गूंज से भक्तिमय वातावरण छा गया। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

रथयात्रा का शुभारंभ महादेव चौराहा स्थित हरे कृष्ण सेंटर से वैदिक मंत्रोच्चार एवं जयघोष के साथ हुआ। यात्रा महादेव चौराहा से पैठ चौराहा, मंगल बाजार, मंडी गेट एवं पथवारी देवालय मार्ग से होते हुए पुनः हरे कृष्ण सेंटर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पुष्पवर्षा की तथा रथ को खींचकर अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।यात्रा की सबसे विशेष आकर्षण वृंदावन, दिल्ली एवं बुलंदशहर से आई प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियां रहीं। मधुर हरिनाम संकीर्तन और भजनों की मनमोहक प्रस्तुति ने पूरे नगर को कृष्णमय बना दिया। कीर्तन की दिव्य धुनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर नृत्य करते रहे और पूरा मार्ग भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिया।

हरे कृष्ण सेंटर पहुंचने के उपरांत भगवान की दिव्य लीलाओं का रसपूर्ण वर्णन किया गया। इसके बाद श्रद्धापूर्वक महाआरती संपन्न हुई तथा भगवान श्री जगन्नाथ को छप्पन भोग अर्पित कर हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।रथयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। नगरवासियों ने इस भव्य आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की। प्रथम बार आयोजित इस दिव्य रथयात्रा ने डिबाई की धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की। श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की कि भगवान श्री जगन्नाथ की असीम कृपा सदैव डिबाई नगर एवं समस्त जनमानस पर बनी रहे।

 रथ यात्रा के दौरान, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कुमार सिंघल, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय (मुन्ना बजाज), उमेश पापाजी, जौली वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय इलेक्ट्रोनिक, पंकज वार्ष्णेय मेडिकल, राजा हार्डवेयर, चिनेश वार्ष्णेय, विनीत वार्ष्णेय, प्रशांत वार्ष्णेय जय आयरन स्टोर, उमेश गुप्ता कलेक्टर, डॉ. चर्चित गुप्ता, डॉ. आशा वार्ष्णेय, उमेश गुप्ता आदि रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें