भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

सीएम के जनपद भ्रमण के दौरान होंगे विभिन्न कार्यक्रम

जनपद बुलन्दशहर के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रज्जू भैया सैनिक विद्या मन्दिर, खंडवाया, विधानसभा शिकारपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 17 Jul 2026, 07:56 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
सीएम के जनपद भ्रमण के दौरान होंगे विभिन्न कार्यक्रम

बुलंदशहर :
आशीष कुमार आज का मुद्दा :

जनपद बुलन्दशहर के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रज्जू भैया सैनिक विद्या मन्दिर, खंडवाया, विधानसभा शिकारपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तदोपरांत नुमाईश मैदान में "एक पेड़ माँ के नाम" थीम पर आधारित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 अभियान के अंतर्गत पौधारोपण करेंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात सीएम विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन करेंगे।

 इस अवसर पर वे अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे तथा विभागीय योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के मॉडलों, जैसे अटल आवासीय विद्यालय, राजकीय मेडिकल कॉलेज, विद्यार्थियों के विज्ञान प्रोजेक्ट्स आदि का निरीक्षण करेंगे। साथ ही उद्यमियों, प्रगतिशील कृषकों एवं स्वयं सहायता समूहों की दीदियों से संवाद भी करेंगें। तदोपरांत मुख्यमंत्री बुलन्दशहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 321.06 करोड़ की लागत से पूर्ण होने वाली 20 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

 इनमें प्रमुख रूप से बुलन्दशहर-स्याना-गढ़ मार्ग का चौड़ीकरण, अमृत 2.0 के अंतर्गत पेयजल पुनर्गठन योजना, पुलिस लाइन में महिला एवं पुरुष बैरकों का निर्माण तथा कल्याण सिंह स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं सम्मिलित हैं। इसी क्रम में सिकन्द्राबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 44.25 करोड़ की लागत से पूर्ण होने वाली 7 विकास परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा। इनमें स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) 2.0 के अंतर्गत I&D Work with STP and Co-Treatment, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कक्ष का निर्माण तथा गौसंरक्षण केंद्र की स्थापना सहित अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री बुलन्दशहर विधानसभा क्षेत्र में 183.20 करोड़ की लागत से पूर्ण हुई 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। 

इनमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेंठा में बाउंड्री वॉल का निर्माण, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बदनौरा (ट्रांजिट हॉस्टल), राजकीय हाईस्कूल जालखेड़ा में अतिरिक्त कक्ष, मल्टीपरपज़ हॉल, पुस्तकालय एवं शौचालय निर्माण, यमुनापुरम स्पोर्ट्स स्टेडियम में ऑल वेदर तरणताल का सुदृढ़ीकरण तथा 100 बेडेड वर्किंग वीमेन हॉस्टल जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएँ शामिल हैं। साथ ही सिकन्द्राबाद विधानसभा क्षेत्र में 26.05 करोड़ की लागत से पूर्ण हुई विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया जाएगा। इनमें संयुक्त जिला चिकित्सालय, सिकन्द्राबाद में विद्युत फीडर की स्थापना तथा चामड़ कॉलोनी से 500 मीटर तक गुलावठी रोड पर सी.सी. रोड एवं नाली सुदृढीकरण कार्य सहित अन्य परियोजनाएँ सम्मिलित हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरित करेंगे।

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री युवा योजना, सिरेमिक टूलकिट, थर्मल प्रिंटर, कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक सहित विभिन्न योजनाओं के चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, उपकरण एवं अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे। उक्त कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र दिलेर (राज्यमंत्री, राजस्व विभाग), सांसद बुलन्दशहर एवं गौतमबुद्धनगर, राज्यसभा सांसद, समस्त विधायकगण तथा समस्त विधान परिषद सदस्यगण की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें