भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 28 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
रिसिया पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, क्षतिग्रस्त व्हीलचेयर ठीक कराकर दिव्यांग बुजुर्ग को पहुंचाया सुरक्षित गंतव्य तक खुर्जा में होटल में हंगामा, पुलिस ने युवती समेत कई लोगों को हिरासत में लिया खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ, डीएम ने जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना AB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमति आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में स्याना में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ और भव्य शोभा यात्रा का आयोजन महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद में आयोजित हुए धार्मिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम संजय सिन्हा ने समाज की एकता और शिक्षा पर दिया जोर मा० उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अपर्णा यादव ने जिला जेल एवं अपना घर आश्रम नोएडा का किया निरीक्षण इंडियन आइडल के कलाकारों ने भक्ति और बॉलीवुड गीतों से बांधा समां
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

प्रबन्ध निदेशक ने गाजियाबाद के दुधेश्वर नाथ मन्दिर, साहिबाबाद एवं गंग नहर (छोटा हरिद्वार), मुरादनगर मे कॉवड यात्रा की तैयारियों का स्थलीन निरीक्षण किया।

मेरठ, प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) ने आगामी कॉवड यात्रा 2026 के दृष्टिगत आज शनिवार को दुधेश्वर नाथ मन्दिर (गाजियाबाद), साहिबाबाद तथा गंग नहर (छोटा हरिद्वार), मुरादनगर क्षेत्र का स्थलीन निरीक्षण कर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए की जा रही विद्युत व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 18 Jul 2026, 09:04 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
प्रबन्ध निदेशक ने गाजियाबाद के दुधेश्वर नाथ मन्दिर, साहिबाबाद एवं गंग नहर (छोटा हरिद्वार), मुरादनगर मे कॉवड यात्रा की तैयारियों का स्थलीन निरीक्षण किया।

मेरठ,  प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) ने आगामी कॉवड यात्रा 2026 के दृष्टिगत आज शनिवार को दुधेश्वर नाथ मन्दिर (गाजियाबाद), साहिबाबाद तथा गंग नहर (छोटा हरिद्वार), मुरादनगर क्षेत्र का स्थलीन निरीक्षण कर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए की जा रही विद्युत व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित किया कि कॉवड यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व, सभी सुरक्षा संबंधी कार्य निर्धारित समयसीमा मे पूर्ण कर लिए जाएं।

प्रबन्ध निदेशक महोदय ने कॉवड मार्ग पर स्थापित विद्युत पोलो, ट्रांसफार्मरों, विद्युत लाइनों आदि का गहन निरीक्षण किया। उन्होनें निर्देश दिए कि विद्युत पोलों की निर्धारित मानकों के अनुरूप रैपिंग, ट्रांफार्मरों की बैरीकेटिंग, आवश्यक स्थानों पर फैन्सिंग तथा खुले विद्युत उपकरणों को पूर्णतः सुरक्षित किया जाए। विशेष रूप से ढीले विद्युत तारों को तत्काल ठीक करने तथा वैरिकेटिग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीध पूर्ण करने के निर्देश दिए।

प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि इस वर्ष कॉवड यात्रा को और अधिक सुदृढ बनाने के लिए, विद्युत पोलों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। वर्षा ऋतु में नमी के कारण विद्युत पोलों में करंट प्रवाह की संभावना को देखते हुए, विशेष सुरक्षा व्यवस्था अपनाई जा रही है। भीड भाड वाले क्षेत्रों, प्रमुख शिविरों एवं मंदिरों के समीप पहली बार विद्युत पोलों पर, पीवीसी कवर लगाए जा रहें हैं जबकि अन्य स्थानों पर, मानकों के अनुसार पोलोथीन रैपिंग सुनिश्चित कराई जा रही है। कॉवड मार्ग पर तैनात सभी नोडल अधिकारियों को, Contactless testers उपलब्ध कराए जाऐगें ताकि बिना सीधे संपर्क के विद्युत प्रवाह की जॉच की जा सके तथा सुरक्षा को और अधिक सुद्ध बनाया जा सके।

प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए कि कॉवड यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी फील्ड में रहकर, व्यवस्थाओं की सतत् निगरानी करें तथा सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से प्रयोग सुनिश्चित करें। उन्होनें स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर, संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाऐगी।

निरीक्षण के दौरान श्री नरेश भारती, मुख्य अभियन्ता (वि०), गाजियाबाद क्षेत्र-द्वितीय, गाजियाबाद, श्री ब्रिजेश कुमार, मुख्य अभियन्ता (वि०), गाजियाबाद क्षेत्र-तृतीय, गाजियाबाद, श्री महेश उपाध्याय अधीक्षण अभियन्ता, श्री अखिलेश सिंह अधीक्षण अभियन्ता, श्री अंकित कुमार, अधिशासी अभियन्ता, श्री अजय यादव अधिशासी अभियन्ता एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। उनके द्वारा प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें