भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 31 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
CM योगी का 'जनता दर्शन', अधिकारियों को अल्टीमेटम 'हर समस्या का समयबद्ध और प्रभावी समाधान हो' ग्रेटर नोएडा में 6 साल की मासूम के हत्यारे बलराज का एनकाउंटर संपादकीय: रुबिका लियाकत—एक आवाज जो मजहब की दीवारों से आगे भारत को देखती है रूपईडीहा से नई ट्रेनों के शुभारंभ की तैयारी तेज, रेलवे अलर्ट मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन का सामूहिक सदस्यता अभियान आयोजित From Earth to Space, Daughters Reach for the Stars: A Global Message of Hope on Raksha Bandhan धरती से अंतरिक्ष तक बेटियों की उड़ान, रक्षाबंधन पर मिला वैश्विक संदेश नोएडा से यमुना तक विकास की नई करवट: किसान, उद्योग और कनेक्टिविटी बनेंगे NCR की नई पहचान विधायक लक्ष्मीराज सिंह सुनी जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता अनन्त बंधन, अखंड रक्षा
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

ऑपरेशन कवच के तहत बड़ी कार्रवाई, गाजियाबाद सम्भाग में 70 यात्री वाहन पकड़े

गाजियाबादयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नियमों के विपरीत संचालित यात्री वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए परिवहन विभाग ने सोमवार को गाजियाबाद सम्भाग में "ऑपरेशन कवच" के तहत विशेष अभियान चलाया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 20 Jul 2026, 09:44 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
ऑपरेशन कवच के तहत बड़ी कार्रवाई, गाजियाबाद सम्भाग में 70 यात्री वाहन पकड़े

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

गाजियाबाद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नियमों के विपरीत संचालित यात्री वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए परिवहन विभाग ने सोमवार को गाजियाबाद सम्भाग में "ऑपरेशन कवच" के तहत विशेष अभियान चलाया। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का नेतृत्व सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. सियाराम वर्मा ने किया।

अभियान के दौरान गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और हापुड़ जनपदों के प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन जांच की गई। विशेष रूप से परी चौक के जीरो प्वाइंट से महामाया फ्लाईओवर तथा यूपी गेट से हापुड़-मेरठ रोड तक संचालित यात्री बसों और अन्य व्यावसायिक वाहनों की जांच कर उनके परमिट, फिटनेस, बीमा, चालक के दस्तावेज तथा सुरक्षा उपकरणों का सत्यापन किया गया।जांच में कई वाहन निर्धारित मानकों का पालन करते नहीं पाए गए। इसके चलते गाजियाबाद में 33, गौतमबुद्धनगर में 24 और हापुड़ में 13, कुल 70 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं बंदी की कार्रवाई की गई। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित वाहन संचालकों पर 23.45 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क भी लगाया गया।

सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित और मानक अनुरूप परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि अवैध और असुरक्षित यात्री वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जा सके तथा सड़क सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा सके।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें