भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 13 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
पंचकूला नगर निगम ने नियमों का उल्लंघन करने वाली छह इमारतों को किया सील, कार्रवाई तेज बुलंदशहर में लगा एक दिवसीय मिलेट्स मेला, सांसद-विधायक ने किया शुभारंभ गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंजा मकून्स प्री-स्कूल, नन्हे कलाकारों ने बांधा भक्ति और संस्कृति का समां... रिसिया में धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन, जिम्मेदार बेखबर खुर्जा में विश्व हिंदू महासंघ की भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुईं भाजपा नेत्री एडवोकेट रंजना सिंह, कजरी तीज पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने किया मार्ग निरीक्षण स्याना में रामलीला मंचन से पूर्व निकला आस्था का भगवा ठाणे शहर के वागले एस्टेट में सीएनजी पंप के सामने संदीप सालवे की सरेआम हत्या,इलाके में दहशत! अक्षय कुमार और सैफ अली खान की क्राइम थ्रिलर ‘हैवान’ सिनेमाघरों में रिलीज समय ही ब्रह्म है, ब्रह्म ही समय है
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक

ग्रेटर नोएडा के उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए सोमवार को प्राधिकरण की बोर्ड रूम में बैठक हुई। प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में एसीईओ सुमित यादव भी मौजूद रहे।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 03 Aug 2026, 11:22 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण और उद्यमियों की बैठक

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

ग्रेटर नोएडा के उद्योगों की समस्याओं को हल करने के लिए सोमवार को प्राधिकरण की बोर्ड रूम में बैठक हुई। प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में एसीईओ सुमित यादव भी मौजूद रहे। इस बैठक में इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के प्रतिनिधि व अन्य उद्यमी शामिल हुए। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर आयोजित बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक सेक्टरों में सीवर, ड्रेनेज, बिजली, पानी जैसी समस्याओं से प्राधिकरण को अवगत कराया।

 उद्यमियों ने उद्योगों के बकाया भुगतान से संबंधित मामलों को निपटाने के लिए एकमुस्त समाधान योजना लागू करने की मांग की। उद्योगों के लिए सिंगल विंडो पोर्टल के जरिए अनापत्ति प्रमाण पत्र व अन्य प्रपत्रों को प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन ने सेक्टर ईकोटेक 3 को आदर्श इंडस्ट्रियल सेक्टर के रूप में स्थापित करने और सभी औद्योगिक सेक्टरों में कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनाने का मुद्दा उठाया। आईबीए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनने से उद्यमियों को कॉन्फ्रेंस आदि आयोजित करने में बहुत सुविधा हो जाएगी।

 उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में भी डोर टू डोर कलेक्शन शुरू करने, रेहड़ी- पटरी वालों को नियंत्रित करने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में वेंडिंग जोन का निर्माण कराने की मांग की। इसके साथ ही जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ड्रेनेज सिस्टम को और मजबूत करने का मुद्दा भी उठाया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने प्रोजेक्ट, जल, सीवर, विद्युत अभियांत्रिकी स्वास्थ्य और नियोजन विभाग से इन समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने के निर्देश दिए। 

इस बैठक में प्राधिकरण से महाप्रबंधक वित्त स्वतंत्र कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह, डीजीएम विजय रावल, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव, प्रबंधक प्रशांत समाधिया, उद्यमी मित्र मनु कौशिक, संदीप विश्वकर्मा, आलोक श्रीवास्तव मौजूद रहे जबकि उद्यमियों की तरफ से आईबीए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय के अलावा  महासचिव सुनील दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष नरेश चौहान, उपाध्यक्ष सुधीर त्यागी, उपाध्यक्ष कृष्ण शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह, उपाध्यक्ष राजेश खन्ना, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य ललित सिंघल, हर्ष कुमार, चंचल कुमार, जेड रहमान, मुकेश कुमार, पूरन कुमार, संजीव शर्मा, जेड रहमान, चरणजीत सलूजा, यशपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें