भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 03 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
आसमान में मंडराया खतरा तो हिम्मत बनी सैकड़ों यात्रियों की ढाल कांग्रेस कमेटी ने गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया माल्यार्पण नगर पंचायत जेवर :गांधी जयंती पर सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छता के प्रति नागरिकों को किया जागरूक कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों को नोएडा मीडिया क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, स्मृति वन में गूंजे स्मृतियों के स्वर गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम, अधिकारियों ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया नमन अंत्योदय से सर्वोदय तक — बापू से आज तक एमिटी यूनिवर्सिटी में मेगा कैंसर स्क्रीनिंग कैंप, 5 हजार महिलाओं तक जागरूकता पहुंचाने का लक्ष्य 33 हजार फीट पर भारत का बेटा बना दुनिया का हीरो” तहसील कार्यालय में किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे भाकियू कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन योग का असली अर्थ केवल कठिन आसन नहीं
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

गेमिंग से लेकर AI कंटेंट तक, जेवर में विकसित होगा अत्याधुनिक AVGC-XR पार्क

यमुना सिटी । यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर) और प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के निकट अत्याधुनिक AVGC-XR (Animation, Visual Effects, Gaming, Comics एवं Extended Reality) पार्क विकसित करने की दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 03 Aug 2026, 11:33 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
गेमिंग से लेकर AI कंटेंट तक, जेवर में विकसित होगा अत्याधुनिक AVGC-XR पार्क

यमुना सिटी । यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर) और प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के निकट अत्याधुनिक AVGC-XR (Animation, Visual Effects, Gaming, Comics एवं Extended Reality) पार्क विकसित करने की दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश को डिजिटल कंटेंट, एनीमेशन, गेमिंग और इमर्सिव टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

प्रस्तावित AVGC-XR पार्क में एनीमेशन स्टूडियो, विजुअल इफेक्ट्स (VFX) स्टूडियो, गेम डेवलपमेंट एवं गेम डिज़ाइन सेंटर, मोशन कैप्चर स्टूडियो, वर्चुअल प्रोडक्शन सुविधाएं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित कंटेंट निर्माण केंद्र, एक्सटेंडेड रियलिटी (XR), वर्चुअल रियलिटी (VR) और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) लैब के साथ-साथ डिजिटल मीडिया एवं इमर्सिव कंटेंट डेवलपमेंट सेंटर जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

प्राधिकरण का मानना है कि जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के निकट इस पार्क की स्थापना से एनीमेशन, फिल्म निर्माण, गेमिंग और डिजिटल मीडिया उद्योग को एकीकृत इकोसिस्टम मिलेगा। इससे देश-विदेश की अग्रणी कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित करने के साथ-साथ युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार और कौशल विकास के अवसर भी सृजित होंगे।

YEIDA का यह AVGC-XR पार्क भारत को एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स तथा एक्सटेंडेड रियलिटी तकनीकों के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र (Global Hub) के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश को डिजिटल क्रिएटिव इंडस्ट्री के प्रमुख गंतव्यों में शामिल करने के साथ-साथ राज्य की अर्थव्यवस्था और तकनीकी नवाचार को भी नई गति देगी।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें