भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 03 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों को नोएडा मीडिया क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, स्मृति वन में गूंजे स्मृतियों के स्वर गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम, अधिकारियों ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया नमन अंत्योदय से सर्वोदय तक — बापू से आज तक एमिटी यूनिवर्सिटी में मेगा कैंसर स्क्रीनिंग कैंप, 5 हजार महिलाओं तक जागरूकता पहुंचाने का लक्ष्य 33 हजार फीट पर भारत का बेटा बना दुनिया का हीरो” तहसील कार्यालय में किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे भाकियू कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन योग का असली अर्थ केवल कठिन आसन नहीं दादरी में प्रदूषण रोकथाम और स्वच्छता को लेकर नगर पालिका का सघन अभियान आज के भौतिकवादी युग में परिवार ,समाज और सरकार की संवेदनहीनता से पीडित हे वरिष्ठ नागरिक जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह और शुभकामनाओं के लिए डॉ. महेश शर्मा ने जताया आभार
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

"सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना"

नोएडा । माननीय न्यायालय द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री बृजभूषण शरण सिंह को संबंधित प्रकरण में बरी किए जाने के बाद युवा क्रांति सेना के नेतृत्व में सेक्टर-31 स्थित श्री शनि मंदिर, निठारी में झूठे आरोप लगाने वाले खिलाड़ियों के लिए "बुद्धि शुद्धि यज्ञ एवं सद्बुद्धि प्रार्थना सभा" का आयोजन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 03 Aug 2026, 09:49 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
"सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना"

नोएडा । माननीय न्यायालय द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री बृजभूषण शरण सिंह को संबंधित प्रकरण में बरी किए जाने के बाद युवा क्रांति सेना के नेतृत्व में सेक्टर-31 स्थित श्री शनि मंदिर, निठारी में झूठे आरोप लगाने वाले खिलाड़ियों के लिए "बुद्धि शुद्धि यज्ञ एवं सद्बुद्धि प्रार्थना सभा" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नोएडा की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर सत्य और न्याय की विजय पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर युवा क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि माननीय न्यायालय के निर्णय ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि सत्य को अधिक समय तक दबाया नहीं जा सकता। आज का बुद्धि शुद्धि यज्ञ किसी के प्रति वैमनस्य का नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए सद्बुद्धि की प्रार्थना है जिन्होंने अपना राजनीतिक लाभ लेने के लिए झूठे आरोप लगाकर और अफवाहें फैलाकर एक सम्मानित व्यक्ति की छवि धूमिल करने का प्रयास किया। हम भगवान शनिदेव से प्रार्थना करते हैं कि सभी को सत्य का मार्ग अपनाने और न्याय का सम्मान करने की प्रेरणा मिले।"

वहीं संस्थापक सदस्य राजेश अम्बवता ने कहा कि किसी भी व्यक्ति पर बिना प्रमाण के आरोप लगाना और मीडिया के माध्यम से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें विश्वास है कि यह निर्णय समाज में न्यायपालिका के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत करेगा तथा लोगों को तथ्य और सत्य के आधार पर अपनी बात रखने की सीख देगा।

इस अवसर पर सेना के चेयरमैन लोकेश चौहान, अर्जुन प्रजापति, दुर्गा प्रसाद दुबे, प्रशांत यादव, रवि प्रजापति, तरुण कुमार, जीता भट्ट, पूरण पाल आदि मौजूद थे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें