भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 13 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
कलराज मिश्र की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्र के निधन पर वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेश तिवारी ने जताया शोक पंचकूला नगर निगम ने नियमों का उल्लंघन करने वाली छह इमारतों को किया सील, कार्रवाई तेज बुलंदशहर में लगा एक दिवसीय मिलेट्स मेला, सांसद-विधायक ने किया शुभारंभ गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंजा मकून्स प्री-स्कूल, नन्हे कलाकारों ने बांधा भक्ति और संस्कृति का समां... रिसिया में धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन, जिम्मेदार बेखबर खुर्जा में विश्व हिंदू महासंघ की भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुईं भाजपा नेत्री एडवोकेट रंजना सिंह, कजरी तीज पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने किया मार्ग निरीक्षण स्याना में रामलीला मंचन से पूर्व निकला आस्था का भगवा ठाणे शहर के वागले एस्टेट में सीएनजी पंप के सामने संदीप सालवे की सरेआम हत्या,इलाके में दहशत! अक्षय कुमार और सैफ अली खान की क्राइम थ्रिलर ‘हैवान’ सिनेमाघरों में रिलीज
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

"सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना"

नोएडा । माननीय न्यायालय द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री बृजभूषण शरण सिंह को संबंधित प्रकरण में बरी किए जाने के बाद युवा क्रांति सेना के नेतृत्व में सेक्टर-31 स्थित श्री शनि मंदिर, निठारी में झूठे आरोप लगाने वाले खिलाड़ियों के लिए "बुद्धि शुद्धि यज्ञ एवं सद्बुद्धि प्रार्थना सभा" का आयोजन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 03 Aug 2026, 09:49 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
"सत्य की जीत पर युवा क्रांति सेना का 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ', झूठे आरोप लगाने वालों को सद्बुद्धि की प्रार्थना"

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

नोएडा । माननीय न्यायालय द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री बृजभूषण शरण सिंह को संबंधित प्रकरण में बरी किए जाने के बाद युवा क्रांति सेना के नेतृत्व में सेक्टर-31 स्थित श्री शनि मंदिर, निठारी में झूठे आरोप लगाने वाले खिलाड़ियों के लिए "बुद्धि शुद्धि यज्ञ एवं सद्बुद्धि प्रार्थना सभा" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नोएडा की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर सत्य और न्याय की विजय पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर युवा क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि माननीय न्यायालय के निर्णय ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि सत्य को अधिक समय तक दबाया नहीं जा सकता। आज का बुद्धि शुद्धि यज्ञ किसी के प्रति वैमनस्य का नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए सद्बुद्धि की प्रार्थना है जिन्होंने अपना राजनीतिक लाभ लेने के लिए झूठे आरोप लगाकर और अफवाहें फैलाकर एक सम्मानित व्यक्ति की छवि धूमिल करने का प्रयास किया। हम भगवान शनिदेव से प्रार्थना करते हैं कि सभी को सत्य का मार्ग अपनाने और न्याय का सम्मान करने की प्रेरणा मिले।"

वहीं संस्थापक सदस्य राजेश अम्बवता ने कहा कि किसी भी व्यक्ति पर बिना प्रमाण के आरोप लगाना और मीडिया के माध्यम से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें विश्वास है कि यह निर्णय समाज में न्यायपालिका के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत करेगा तथा लोगों को तथ्य और सत्य के आधार पर अपनी बात रखने की सीख देगा।

इस अवसर पर सेना के चेयरमैन लोकेश चौहान, अर्जुन प्रजापति, दुर्गा प्रसाद दुबे, प्रशांत यादव, रवि प्रजापति, तरुण कुमार, जीता भट्ट, पूरण पाल आदि मौजूद थे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें