भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 04 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ में रविवार को गूंजेंगे भक्ति के स्वर, भजन-कीर्तन के बाद होगा भंडारा गढ़ हाईवे मार्ग किनारे घायल अवस्था में मिला मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में छाया सिद्धार्थनगर के खेतों से निकले कालानमक चावल का जादू अम्बरपुर में विशाल कबड्डी क्लब टूर्नामेंट-2026 का आगाज, समाजसेवी शिवा विजय ने किया 51 हजार का सहयोग स्वच्छता ही सेवा 2026: दादरी में चला जनजागरूकता अभियान, C&D वेस्ट और कचरा पृथक्करण को लेकर नागरिकों को किया जागरूक आसमान में मंडराया खतरा तो हिम्मत बनी सैकड़ों यात्रियों की ढाल कांग्रेस कमेटी ने गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया माल्यार्पण नगर पंचायत जेवर :गांधी जयंती पर सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छता के प्रति नागरिकों को किया जागरूक कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों को नोएडा मीडिया क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, स्मृति वन में गूंजे स्मृतियों के स्वर गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम, अधिकारियों ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, येलो अलर्ट जारी; पूरे सप्ताह गर्मी से राहत के आसार

राजधानी दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 04 Aug 2026, 05:23 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, येलो अलर्ट जारी; पूरे सप्ताह गर्मी से राहत के आसार

राजधानी दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। देर रात से शुरू हुई हल्कीबारिश का सिलसिला सुबह तक जारी रहा, जिससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली।भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 4 अगस्त के लिए दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है।विभाग के अनुसार पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावनाहै।मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण इस सप्ताह तापमान सामान्यसे नीचे बना रहेगा, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के सातदिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 4 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतमतापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) 75 से 85 प्रतिशत केबीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वाह्न, अपराह्न और शाम—तीनों समय हल्की सेमध्यम बारिश हो सकती है।

 इसी वजह से आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को मौसम संबंधी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है आईएमडी के अनुसार 5 अगस्त को भी मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 33डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूरे दिन आमतौर पर बादल छाए रहनेऔर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि इस दिन किसी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनीजारी नहीं की गई है। 6 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। इस
दिन भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 7 अगस्त को भी मौसम में विशेष बदलाव की संभावनानहीं है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री, न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर बादलोंकी आवाजाही के साथ हल्की बारिश हो सकती है और किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 8अगस्त को तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसदिन भी सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग नेइस दिन भी कोई चेतावनी जारी नहीं की है। वहीं 9 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथान्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आर्द्रता 65 से 85 प्रतिशत के बीच रह सकती है।इस दिन आम तौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है, जबकि किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारीनहीं की गई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने के कारण दिल्ली, नोएडा, ग्रेटरनोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में पूरे सप्ताह मौसम अपेक्षाकृत ठंडा औरसुहावना बना रहेगा। बीच-बीच में हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही से लोगों को गर्मी से राहतमिलेगी, हालांकि अधिक नमी के कारण कुछ समय के लिए उमस महसूस हो सकती है। सुबह और  समय मौसम सबसे अधिक सुहावना रहने की संभावना है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें