भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 04 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ में रविवार को गूंजेंगे भक्ति के स्वर, भजन-कीर्तन के बाद होगा भंडारा गढ़ हाईवे मार्ग किनारे घायल अवस्था में मिला मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में छाया सिद्धार्थनगर के खेतों से निकले कालानमक चावल का जादू अम्बरपुर में विशाल कबड्डी क्लब टूर्नामेंट-2026 का आगाज, समाजसेवी शिवा विजय ने किया 51 हजार का सहयोग स्वच्छता ही सेवा 2026: दादरी में चला जनजागरूकता अभियान, C&D वेस्ट और कचरा पृथक्करण को लेकर नागरिकों को किया जागरूक आसमान में मंडराया खतरा तो हिम्मत बनी सैकड़ों यात्रियों की ढाल कांग्रेस कमेटी ने गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया माल्यार्पण नगर पंचायत जेवर :गांधी जयंती पर सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छता के प्रति नागरिकों को किया जागरूक कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों को नोएडा मीडिया क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, स्मृति वन में गूंजे स्मृतियों के स्वर गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम, अधिकारियों ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

खुर्जा देहात: चैन स्नैचिंग में वांछित बदमाश से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से गिरफ्तार

बुलंदशहर, थाना खुर्जा देहात पुलिस ने चैन स्नैचिंग के वांछित बदमाश से मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। इसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, छीनी गई चैन और बाइक बरामद हुई है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 05 Aug 2026, 12:03 AM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
खुर्जा देहात: चैन स्नैचिंग में वांछित बदमाश से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से गिरफ्तार

बुलंदशहर, थाना खुर्जा देहात पुलिस ने चैन स्नैचिंग के वांछित बदमाश से मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। इसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, छीनी गई चैन और बाइक बरामद हुई है।पुलिस क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार के अनुसार 1 अगस्त 2026 को खुर्जा देहात क्षेत्र में एक महिला से चैन स्नैचिंग की घटना हुई थी। इस संबंध में मु0अ0सं0 229/2026 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस दर्ज किया गया था। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त आदिल ने बताया कि घटना में प्रयुक्त तमंचा बिजय ढाबा के पीछे बम्बा रोड पर छिपा है।

मंगलवार को पुलिस टीम जब आदिल की निशानदेही पर बरामदगी के लिए पहुंची तो उसने भागने का प्रयास किया और छिपाकर रखे तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आदिल के पैर में गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों में आदिल पुत्र जमील निवासी जाकिर नगर, अलीगढ़ और इमरान पुत्र सलीम निवासी जमालपुर, अलीगढ़ शामिल हैं। दोनों शातिर लुटेरे हैं। आदिल और इमरान के खिलाफ लूट, गैंगस्टर सहित 7-7 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।पुलिस ने मौके से 1 अवैध तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 पीली धातु की चैन और टीवीएस रोनिन बाइक UP81 CZ 7961 बरामद की है।

मुठभेड़ करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार सिंह, उ0नि0 रामवीर सिंह, उ0नि0 अंकुश कुमार, है0का0 नितिन कुमार, का0 अजयवीर और का0 इन्द्रपाल शामिल थे

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें