भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 24 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर की तैयारियों की समीक्षा दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण: BS-IV से नीचे की बसों के प्रवेश पर 1 नवंबर से रोक गांव में शिक्षा को मिलेगी डिजिटल उड़ान, राज्यसभा सांसद ने किया डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन MLC चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न, बैरन हॉल में बनी अस्थाई स्ट्रांग रूम में जमा हुईं मतपेटिकाएं शान्तिपूर्ण मतदान के लिए भ्रमणशील रहे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण मदरसन कंपनी का यूपी में ₹3,491 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार हार्ट अटैक की वजह बन सकता है बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, 5 फूड्स करेंगे कंट्रोल करने में मदद वाराणसी में गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य, राफेल-सुखोई के करतबों से रोमांचित हुए दर्शक NHRACF द्वारा गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, सेक्टर 26, चंडीगढ़ में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

विवेकानन्द यूथ एवार्ड हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा 10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

शासन के निर्देशों के क्रम में प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, गौतमबुद्धनगर अमृता चौधरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए व्यक्तिगत श्रेणी के अंतर्गत विवेकानन्द यूथ एवार्ड प्रदान किए जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 05 Aug 2026, 12:21 AM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
विवेकानन्द यूथ एवार्ड हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा 10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

शासन के निर्देशों के क्रम में प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, गौतमबुद्धनगर अमृता चौधरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए व्यक्तिगत श्रेणी के अंतर्गत विवेकानन्द यूथ एवार्ड प्रदान किए जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को प्रदान किया जाएगा। आयु का निर्धारण नामांकन वर्ष की 01 जनवरी की स्थिति के अनुसार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा यह पुरस्कार खेलकूद, परिवार कल्याण, वृक्षारोपण, अल्प बचत, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना एवं संचालन, जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना, स्वच्छता, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, आपदा प्रबंधन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य, अनुसंधान, कला, संस्कृति एवं साहित्य, मानवाधिकारों के संवर्धन, पर्यटन, पारंपरिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल एवं शैक्षिक उत्कृष्टता तथा स्मार्ट लर्निंग सहित विभिन्न विकासात्मक क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं को प्रदान किया जाएगा।

जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने जनपद के पात्र युवाओं से अपील की है कि वे उपर्युक्त क्षेत्रों में किए गए अपने कार्यों के साक्ष्यों सहित आवेदन/प्रस्ताव बुकलेट फाइल पर तीन प्रतियों में तैयार कर 10 अगस्त 2026 तक कार्यालय कक्ष संख्या-311, विकास भवन, गौतमबुद्धनगर में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें, ताकि प्राप्त प्रस्तावों को नियमानुसार समय से शासन को प्रेषित किया जा सके।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें