भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 05 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बड़ों के पीछे मत भागिए, इतना बड़ा बनिए कि वे आपके पीछे आएँ बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ में रविवार को गूंजेंगे भक्ति के स्वर, भजन-कीर्तन के बाद होगा भंडारा गढ़ हाईवे मार्ग किनारे घायल अवस्था में मिला मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में छाया सिद्धार्थनगर के खेतों से निकले कालानमक चावल का जादू अम्बरपुर में विशाल कबड्डी क्लब टूर्नामेंट-2026 का आगाज, समाजसेवी शिवा विजय ने किया 51 हजार का सहयोग स्वच्छता ही सेवा 2026: दादरी में चला जनजागरूकता अभियान, C&D वेस्ट और कचरा पृथक्करण को लेकर नागरिकों को किया जागरूक आसमान में मंडराया खतरा तो हिम्मत बनी सैकड़ों यात्रियों की ढाल कांग्रेस कमेटी ने गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया माल्यार्पण नगर पंचायत जेवर :गांधी जयंती पर सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छता के प्रति नागरिकों को किया जागरूक कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों को नोएडा मीडिया क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, स्मृति वन में गूंजे स्मृतियों के स्वर
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य समापन, पार्थिव मंगलोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब

रिसिया पंचवटी श्री सीताराम आश्रम, ऋषिभूमि, रिसिया में आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं पार्थिव पूजन का बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के बीच भव्य समापन हुआ।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 05 Aug 2026, 05:00 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य समापन, पार्थिव मंगलोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब

रिसिया पंचवटी श्री सीताराम आश्रम, ऋषिभूमि, रिसिया में आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं पार्थिव पूजन का बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के बीच भव्य समापन हुआ। कथा के सप्तम एवं अंतिम दिवस पर परमपूज्य पीठाधीश्वर संत श्री रविशंकर जी महाराज "गुरुभाई" ने शिव महापुराण का सार प्रस्तुत करते हुए कहा कि "शिव महापुराण का वास्तविक संदेश शिवभक्ति, सेवा, समर्पण और मानव कल्याण है।"

अपने प्रेरणादायी प्रवचन में पूज्य महाराज श्री ने कहा कि श्री शिव महापुराण केवल एक धार्मिक कथा नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, धर्म, करुणा, संयम, सेवा और आत्मकल्याण की दिशा देने वाला दिव्य ग्रंथ है। भगवान शिव का जीवन त्याग, सरलता, क्षमा और लोकमंगल की सर्वोच्च प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु निष्काम भाव से भगवान शिव की आराधना करता है, उसके जीवन के दुःख दूर होते हैं और उसे आध्यात्मिक शांति तथा भगवान की असीम कृपा प्राप्त होती है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि सात दिनों तक सुनी गई कथा का वास्तविक फल तभी मिलेगा, जब उसके आदर्शों को दैनिक जीवन में उतारा जाएगा। सत्य, सदाचार, सेवा, संयम, करुणा और "ॐ नमः शिवाय" के निरंतर स्मरण को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा देते हुए उन्होंने समाज में प्रेम, सद्भाव और सनातन संस्कृति के मूल्यों के प्रसार का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कथा विश्राम के उपरांत पार्थिव मंगलोत्सव वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। भगवान शिव का रुद्राभिषेक, महाआरती एवं पूजन सम्पन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आश्रम परिसर में "हर-हर महादेव", "बोल बम" और "ॐ नमः शिवाय" के गगनभेदी जयघोष से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो उठा।

सात दिवसीय आयोजन में संत-महात्माओं, विद्वान ब्राह्मणों, यजमानों, स्वयंसेवकों, मातृशक्ति एवं हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही। आश्रम परिवार ने आयोजन की सफलता में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, प्रशासन एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि, आरोग्य और आध्यात्मिक उन्नति की मंगलकामना की।कथा के समापन अवसर पर पूज्य रविशंकर जी महाराज "गुरुभाई" ने सभी श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा, संस्कार और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए शिव कृपा से जीवन को सार्थक बनाने का आह्वान किया।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें