भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 16 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
छठ पर्व को लेकर अनूपशहर पुलिस सतर्क, सीओ शशांक श्रीवास्तव ने घाटों का किया निरीक्षण जनपद में छठ पर्व को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित सरयू तट पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर छठवां जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया छोटा हाथी और कार की भीषण भिड़ंत, चपेट में आईं दो बाइक; छह लोग घायल आईआईएमटी संस्थान, नॉलेज पार्क-3, ग्रेटर नोएडा में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यशाला का आयोजन सिकंदराबाद में उचित दर विक्रेता स्नेह मिलन समारोह का आयोजन, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोटेदारों को किया सम्मानित बुलंदशहर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: सड़क हादसों में 15.90% की कमी, मेरठ जोन में प्रथम स्थान शिकारपुर में अवैध हथियारों का प्रदर्शन! युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल खुर्जा के लाल ओलंपियन अरविंद सिंह को अर्जुन अवार्ड मिलने पर हर्ष, एड. रंजना सिंह ने दी बधाई
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

11 से 13 अगस्त तक इंडिया एक्सपो मार्ट में इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 का होगा आयोजन

11 से 13 अगस्त, 2026 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 तथा कार्यक्रम में प्रस्तावित वीवीआईपी मूवमेंट की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज इंडिया एक्सपो मार्ट में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 06 Aug 2026, 09:30 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
11 से 13 अगस्त तक इंडिया एक्सपो मार्ट में इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 का होगा आयोजन

11 से 13 अगस्त, 2026 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने वाले इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 तथा कार्यक्रम में प्रस्तावित वीवीआईपी मूवमेंट की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज इंडिया एक्सपो मार्ट में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, अग्निशमन, कानून-व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, अतिथि सत्कार सहित अन्य तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।


 जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन से संबंधित समस्त तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने दें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देश-विदेश से प्रतिनिधि, उद्योग जगत के विशेषज्ञ, निवेशक, नीति-निर्माता एवं गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं उच्च गुणवत्ता की एवं सुव्यवस्थित होनी चाहिए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात संचालन, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, चिकित्सा सुविधाएं तथा आपातकालीन सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही कार्यक्रम में आने वाले सभी अतिथियों एवं प्रतिनिधियों के लिए बेहतर समन्वय एवं आतिथ्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।


 बैठक में तीनों दिवस के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दिन प्रदर्शनी का शुभारंभ तथा बायोएनर्जी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर तकनीकी एवं नीतिगत सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को सम्मेलन के दूसरे दिन सीईओ राउंडटेबल, राज्य सरकारों के विशेष सत्र, निवेश एवं उद्योग सहयोग, ग्रीन हाइड्रोजन, कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी), एथेनॉल, बायोडीजल, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ.), वेस्ट-टू-एनर्जी, बायोमास, कार्बन मार्केट, वित्तपोषण तथा नवीन तकनीकों से संबंधित विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में अत्याधुनिक तकनीकों एवं नवाचारों का प्रदर्शन भी जारी रहेगा।

जिलाधिकारी ने आगे बताया कि समिट के समापन अवसर पर विभिन्न तकनीकी सत्रों के साथ भविष्य की कार्ययोजना, निवेश साझेदारी, उद्योग-सरकार समन्वय तथा बायोएनर्जी क्षेत्र में नई संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। समापन सत्र में सम्मेलन के निष्कर्ष एवं सुझाव प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे उत्तर प्रदेश सहित देश में स्वच्छ ऊर्जा एवं बायोएनर्जी क्षेत्र को नई दिशा मिल सके।बैठक में बताया गया कि इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी (आईएफजीई) एवं एमएम एक्टिव साई-टेक कम्युनिकेशंस द्वारा उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) के सहयोग से आयोजित इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का उद्देश्य "लो कार्बन वर्ल्ड के लिए बायोएनर्जी समाधानों को आगे बढ़ाना" विषय पर वैश्विक स्तर पर विचार-विमर्श एवं तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देना है।

 बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि एक्सपो में 25 से अधिक सम्मेलन सत्र आयोजित होंगे, जिनमें 120 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय वक्ता, 150 से अधिक प्रदर्शक, 1,000 से अधिक प्रतिनिधि तथा 15,000 से अधिक व्यावसायिक आगंतुकों के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन के दौरान कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी), एथेनॉल, बायोडीजल, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ), ग्रीन हाइड्रोजन, वेस्ट-टू-एनर्जी, बायोमास, बायो-मोबिलिटी, कार्बन मार्केट, कार्बन कैप्चर, यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज (सीसीयूएस) सहित बायोएनर्जी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में निदेशक यूपीनेडा रविंद्र सिंह, इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी (आईएफजीई) के डायरेक्टर जनरल संजय गंजू, एडिशनल पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें