भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 17 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बुलंदशहर में किसान दिवस आयोजित, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अधिकारियों को सौंपा 20 सूत्रीय मांग-पत्र ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पतवारी में 152वें मारुति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, 20 सितंबर को होगा विशाल भंडारा ग्यारहवें आयुर्वेदिक दिवस पर विकास भवन एवं आईटीबीपी परिसर में आयोजित हुए स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर यूजीसी एससी एसटी एक्ट व आरक्षण विरोध में पदयात्रा के समर्थकों को किया हाउस अरेस्ट,नगर ब्राह्मण सभा में रोष अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में 18 सितंबर को प्रस्तावित राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों को लेकर टेबल टॉप समन्वय बैठक आयोजित शिल्पा शेट्टी का गणपति विसर्जन में दिखा जबरदस्त उत्साह, परिवार संग पूजा के बाद ढोल की थाप पर किया डांस 12 घंटे के भीतर रिसिया पुलिस ने चार नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा ग्रेटर नोएडा में बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 का आगाज, 1,100 से ज्यादा कंपनियां दिखा रहीं अत्याधुनिक मशीनरी व्यापारी सुरक्षा फोरम में संगठन विस्तार, संजय श्रोत्री बने जिला उपाध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

जिला प्रशासन द्वारा जनपद में कांवड़ यात्रा को लेकर इंतजाम चाक-चौबंद

उत्तर प्रदेश शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन गौतमबुद्धनगर द्वारा श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां चाक-चौबंद की गई है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 07 Aug 2026, 06:35 PM | Views: 0 | 3 मिनट पढ़ें
जिला प्रशासन द्वारा जनपद में कांवड़ यात्रा को लेकर इंतजाम चाक-चौबंद

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

उत्तर प्रदेश शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन गौतमबुद्धनगर द्वारा श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां चाक-चौबंद की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्राधिकरण, पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य, नगर निकाय, विद्युत विभाग, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा समन्वित कार्ययोजना के अनुरूप व्यापक एवं पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। कांवड़ यात्रा के मुख्य एवं सहायक मार्गों, प्रमुख शिवालयों तथा अन्य स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की मुस्तैद तैनाती के साथ प्रत्येक व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर 11 अगस्त को जनपद के प्रमुख शिवालयों के साथ-साथ अन्य शिवालयों में होने वाले जलाभिषेक को दृष्टिगत रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। शिव मंदिर नानकेश्वर ग्राम भाईपुर जेवर, शिव मंदिर सेक्टर-02, सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-19 एवं शिव मंदिर सेक्टर-22 नोएडा स्थित प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु जलाभिषेक के लिए अतिरिक्त प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस विभाग द्वारा यातायात संचालन, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त पीआरवी वाहनों द्वारा कांवड़ मार्गों पर लगातार गश्त की जा रही है। सीमावर्ती राज्यों एवं जनपदों से समन्वय स्थापित करते हुए यातायात डायवर्जन प्लान, जोनवार एवं थानावार पुलिस प्रबंधन तथा प्रभावी कम्युनिकेशन व्यवस्था लागू की गई है, जिससे किसी भी स्थिति में त्वरित समन्वय एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 नगर पालिका एवं नगर पंचायतों द्वारा कांवड़ मार्गों पर विशेष स्वच्छता अभियान संचालित है। मार्गों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। संपूर्ण कांवड़ मार्गों पर नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेयजल तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।कांवड़ शिविरों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जनसुविधाओं के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। प्रत्येक शिविर में सीसीटीवी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, स्वच्छ पेयजल, अस्थायी शौचालय, बैरिकेडिंग, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही शिविरों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमित निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं की सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।


 स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रमुख कांवड़ मार्गों एवं शिविर स्थलों पर चिकित्सा शिविर स्थापित किए गए हैं। सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पर्याप्त बेड, जीवनरक्षक दवाइयां, एंटी स्नेक वेनम, एम्बुलेंस, चिकित्सक, फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय एवं हेल्प डेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।वन विभाग द्वारा कांवड़ मार्गों पर झाड़ियों की साफ-सफाई एवं लटकी हुई वृक्ष शाखाओं की छंटाई कराकर मार्गों को सुरक्षित बनाया गया है। साथ ही प्राकृतिक आपदाओं एवं वन्यजीव संबंधी किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीमों को सक्रिय रखा गया है।

 विद्युत विभाग द्वारा वर्षा ऋतु के दृष्टिगत कांवड़ मार्गों पर स्थित विद्युत खंभों को जलरोधी सुरक्षा आवरण से सुरक्षित किया गया है। ट्रांसफार्मरों के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया गया है तथा उनके आसपास वर्षा का पानी जमा न हो, इसके लिए विशेष रूप से जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।लोक निर्माण विभाग द्वारा कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मुख्य एवं सहायक मार्गों का निरीक्षण कर सड़कों पर बने गड्ढों की मरम्मत एवं पैचवर्क का कार्य कराया गया है। मार्गों को समतल एवं सुरक्षित बनाने के साथ-साथ क्षतिग्रस्त स्थानों का सुधार, सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई-छंटाई तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि कांवड़ यात्रियों के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 जिला प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जाए तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं आमजन से यातायात नियमों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए श्रावण कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें