भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 11 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
कांवड़ियों के साथ बाइक पर निकले एसडीएम-सीओ एसपी सिटी ने किए कांवड़ियों को फल व जल भेंट प्रबन्ध निदेशक ने ओ०एम०एस० कन्ट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण, जलाभिषेक के दृष्टिगत प्रमुख मंदिर स्थलों एवं कॉवड यात्रा मार्ग की विद्युत व्यवस्था पर कडी निगरानी के निर्देश। हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसे फूल, DM-SSP ने किया शिवभक्तों का स्वागत दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कांवड़ यात्रा के बीच जाम से बढ़ी परेशानी प्रमुख सचिव ने इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की सफाई मित्रों को टीशर्ट और रेडियम एप्रन वितरित बुलंदशहर में महाविद्यालय संस्थापक सत्यप्रकाश गोयल की पुण्यतिथि पर हवन-पूजन के साथ नए सत्र का शुभारंभ हाइकू : तीन पंक्तियों में ठहरा हुआ पूरा संसार कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, रात्रि में रेडियम से होगी पहचान
Advertisement Space 970x250
Delhi NCR

प्रमुख सचिव ने इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की

उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के चतुर्थ संस्करण को सफल, भव्य एवं अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से आज ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में प्रमुख सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार शशि भूषण लाल सुशील द्वारा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 10 Aug 2026, 06:12 PM | Views: 0
प्रमुख सचिव ने इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की

 उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के चतुर्थ संस्करण को सफल, भव्य एवं अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से आज ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में प्रमुख सचिव एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार शशि भूषण लाल सुशील द्वारा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

 समीक्षा बैठक के दौरान आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा अब तक की गई तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की गई तथा आगामी आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन से संबंधित सभी तैयारियों को युद्ध स्तर पर पूर्ण करते हुए समयबद्ध ढंग से अंतिम रूप प्रदान किया जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले उद्यमियों, निवेशकों, खरीदारों, प्रतिनिधियों एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।प्रमुख सचिव ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो उत्तर प्रदेश की औद्योगिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक एवं हस्तशिल्प क्षमता को देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत करने वाला महत्वपूर्ण मंच है। इसके माध्यम से प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, ओडीओपी उत्पादों, हस्तशिल्प, हथकरघा, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, सेवा क्षेत्र तथा विभिन्न औद्योगिक उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिल रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चतुर्थ संस्करण को पिछले आयोजनों की उपलब्धियों से आगे ले जाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। आयोजन स्थल पर आवागमन, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन, चिकित्सा सुविधा, साइनेज, सूचना व्यवस्था तथा आगंतुकों के लिए आवश्यक अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


 प्रमुख सचिव ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देते हुए कहा कि आयोजन की जानकारी अधिक से अधिक उद्यमियों, व्यापारियों, खरीदारों, निवेशकों, निर्यातकों, शिक्षण संस्थानों तथा आमजन तक पहुंचाई जाए। इसके लिए डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा अन्य प्रचार माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों और विदेशों से आने वाले संभावित खरीदारों एवं निवेशकों को आयोजन से जोड़ने के लिए लक्षित प्रचार अभियान चलाया जाए। आसपास के जनपदों के औद्योगिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए, शैक्षणिक संस्थानों तथा अन्य संबंधित संस्थाओं को भी आयोजन से जोड़े जाने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जाए।


 बैठक में आयोजन के दौरान ग्रेटर नोएडा एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन स्थल तक आगंतुकों की सुगम पहुंच के लिए आवश्यक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा संभावित यातायात दबाव वाले स्थानों को चिन्हित कर पहले से कार्ययोजना तैयार की जाए।उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों, पार्किंग स्थलों, शटल एवं सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते अंतिम रूप दिया जाए।


प्रमुख सचिव ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो जैसे प्रतिष्ठित एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन की सफलता के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों की स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। आयोजन में आने वाले देश-विदेश के प्रतिनिधियों एवं आगंतुकों को प्रदेश की औद्योगिक एवं सांस्कृतिक समृद्धि का बेहतर अनुभव मिले, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां उच्च स्तर की रखने पर जोर दिया गया।


 प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चतुर्थ संस्करण में भाग लेने वाले उद्यमियों एवं प्रदर्शकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ संभावित खरीदारों एवं निवेशकों के साथ प्रभावी बिजनेस कनेक्ट स्थापित कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य केवल प्रदर्शनी तक सीमित न रहकर व्यवसायिक समझौतों, निवेश, निर्यात के अवसरों तथा प्रदेश के उद्यमियों के लिए नए बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस परिणाम सुनिश्चित करना होना चाहिए।प्रमुख सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण की सभी तैयारियों की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए तथा आयोजन को भव्य, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाए।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने वर्चुअल रूप से प्रतिभाग करते हुए प्रमुख सचिव को आश्वस्त किया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण के सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन को लेकर जो आज आपके द्वारा दिशा निर्देश प्रदान किए गए हैं, उनका संबंधित विभागों के अधिकारियों के माध्यम से पालन सुनिश्चित कराते हुए समय रहते सभी तैयारियां को अंतिम रूप प्रदान किया जाएगा।अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा प्रेरणा सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकार नोएडा वंदना त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार मिश्र, उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, सीओ इंडिया एक्स्पो मार्ट लिमिटेड एवं संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें