भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 11 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
यम, यमुना और भाई दूज : मृत्यु के विधान पर जीवन का स्नेहिल अभिषेक, न्याय और करुणा के सनातन संगम का महापर्व आतिशबाजी की चिंगारी से कबाड़ गोदाम व पीपल के वृक्ष में लगी आग, दमकल ने पाया काबू राष्ट्रीय लोकदल ने किया संगठन का विस्तार, ठाकुर महीपाल सिंह बने नोएडा महानगर अध्यक्ष छतारी में बुजुर्ग महिला की हत्या कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 96 हजार नकद बरामद 1620 परिवारों के हितों पर संकट! साया गोल्ड एवेन्यू AOA ने GDA और डिप्टी रजिस्ट्रार की कार्रवाई पर उठाए गंभीर सवाल, बैंक खाता फ्रीज करने पर जताई आपत्ति दीपोत्सव में जगमगाई नोएडा फेस-2 मंडी, अन्नदाताओं का हुआ सम्मान सिकंदराबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 30 में से 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण दीपावली को लेकर पहासू में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा सिकंदराबाद में मासूम की सिर कुचलकर हत्या से सनसनी, आरोपी फरार अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर खनन अधिकारी का बड़ा एक्शन तीन डंपर सीज।
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

रक्षाबंधन से पहले स्याना कोतवाली में दिखा भाई-बहन के प्रेम का अनोखा संगम, अचल की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

बुलंदशहर : स्याना रक्षाबंधन का पावन पर्व आने वाला है, उससे पहले ही शनिवार को स्याना कोतवाली परिसर में भाई-बहन के अटूट रिश्ते की मिसाल देखने को मिली।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 22 Aug 2026, 06:11 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
रक्षाबंधन से पहले स्याना कोतवाली में दिखा भाई-बहन के प्रेम का अनोखा संगम, अचल की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

बुलंदशहर : स्याना रक्षाबंधन का पावन पर्व आने वाला है, उससे पहले ही शनिवार को स्याना कोतवाली परिसर में भाई-बहन के अटूट रिश्ते की मिसाल देखने को मिली। अचल फाउंडेशन बुलंदशहर के एकल अभियान सच स्याना अंचल की बहनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

 पुलिसकर्मियों की कलाई पर सजा रक्षा का सूत्रएकल विद्यालय की आचार्य बहनों ने पूरे हर्षोल्लास और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुलिसकर्मियों को तिलक लगाया, कलाई पर राखी बांधी और मुंह मीठा कराया। इस दौरान कोतवाली परिसर रक्षाबंधन की खुशियों से गूंज उठा। बहनों ने पुलिसकर्मियों की लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना की, तो वहीं पुलिसकर्मियों ने भी सभी बहनों को अपना आशीर्वाद दिया और हर सुख-दुख में उनकी रक्षा करने का वचन दिया।


शिक्षा की अलख जगा रहा है अचल परिवार

गौरतलब है कि अचल फाउंडेशन का एकल अभियान ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में वंचित बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर शिक्षा की अलख जगाने का सराहनीय कार्य कर रहा है। पुलिस अधिकारियों ने संस्था के इस सामाजिक कार्य की सराहना की।इस अवसर पर एकल अभियान के सच उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, अचल प्रशिक्षण प्रमुख सुनीता, सच प्रशिक्षण प्रमुख आंचल मनीषा सहित बड़ी संख्या में आचार्य बहनें उपस्थित रहीं।

 इस दौरान कोतवाली प्रभारी राम नारायन सिंह क्राइम इंस्पेक्टर सुधीर कस्बा इंचार्ज मनीष यादव सराय चौकी इंचार्ज कुंवर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें