भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 04 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ में रविवार को गूंजेंगे भक्ति के स्वर, भजन-कीर्तन के बाद होगा भंडारा गढ़ हाईवे मार्ग किनारे घायल अवस्था में मिला मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में छाया सिद्धार्थनगर के खेतों से निकले कालानमक चावल का जादू अम्बरपुर में विशाल कबड्डी क्लब टूर्नामेंट-2026 का आगाज, समाजसेवी शिवा विजय ने किया 51 हजार का सहयोग स्वच्छता ही सेवा 2026: दादरी में चला जनजागरूकता अभियान, C&D वेस्ट और कचरा पृथक्करण को लेकर नागरिकों को किया जागरूक आसमान में मंडराया खतरा तो हिम्मत बनी सैकड़ों यात्रियों की ढाल कांग्रेस कमेटी ने गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया माल्यार्पण नगर पंचायत जेवर :गांधी जयंती पर सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छता के प्रति नागरिकों को किया जागरूक कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों को नोएडा मीडिया क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, स्मृति वन में गूंजे स्मृतियों के स्वर गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम, अधिकारियों ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में

आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के हेतु आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण गुणवत्ता युक्त दूध एवं दूध उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान चलाकर नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 24 Aug 2026, 08:24 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में

गौतमबुद्धनगर

आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के हेतु आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण गुणवत्ता युक्त दूध एवं दूध उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान चलाकर नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।

इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि  23 अगस्त  2026  रात्रि में अधिकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओ पी सिंह एवं रविन्द्र नाथ वर्मा की टीम द्वारा जेवर टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान चौधरी डेरी पिसावा जलालपुर अलीगढ़ से इको गाड़ी संख्या  UP 16 MT 2839  से दिल्ली सप्लाई के लिए जा रहे पनीर में से पनीर का 01 नमूना तथा बाजना मथुरा की भीमसेन डेरी से गाड़ी संख्या UP 85 FT 1028 के द्वारा दिल्ली NCR  में सप्लाई के लिए ले जा रहे पनीर में से पनीर के 02 नमूने लिए गए। इसी प्रकार 24  अगस्त 2026 को अमर बहादुर सरोज की टीम  द्वारा सेक्टर 134 बी एस बीकानेर स्वीट्स से घेवर का 01 नमूना लिया गया। 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, विजय बहादुर पटेल की टीम द्वारा इकोटेक 2 प्लॉट  नंबर 66 स्थित शगुन स्वीट की निर्माणशाला से  से 01 खोया व 01 घेवर का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल गुप्ता एवं रितु सक्सेना की टीम द्वारा सरफाबाद सेक्टर 72  नोएडा स्थित प्रदीप कुमार की रसगुल्ला निर्माणशाला  रसगुल्ला का 01 नमूना लेकर शेष लगभग 100 किग्रा रसगुल्ला प्रदूषित अवस्था एवं मक्खी मच्छर पड़े होने के कारण नष्ट  कराए गए । इस प्रकार कुल 07 नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं। कार्यवाही जारी है। 

  सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें