भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 04 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ में रविवार को गूंजेंगे भक्ति के स्वर, भजन-कीर्तन के बाद होगा भंडारा गढ़ हाईवे मार्ग किनारे घायल अवस्था में मिला मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में छाया सिद्धार्थनगर के खेतों से निकले कालानमक चावल का जादू अम्बरपुर में विशाल कबड्डी क्लब टूर्नामेंट-2026 का आगाज, समाजसेवी शिवा विजय ने किया 51 हजार का सहयोग स्वच्छता ही सेवा 2026: दादरी में चला जनजागरूकता अभियान, C&D वेस्ट और कचरा पृथक्करण को लेकर नागरिकों को किया जागरूक आसमान में मंडराया खतरा तो हिम्मत बनी सैकड़ों यात्रियों की ढाल कांग्रेस कमेटी ने गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया माल्यार्पण नगर पंचायत जेवर :गांधी जयंती पर सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छता के प्रति नागरिकों को किया जागरूक कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों को नोएडा मीडिया क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, स्मृति वन में गूंजे स्मृतियों के स्वर गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम, अधिकारियों ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी संजीव आर्या का पहला गौतमबुद्ध नगर दौरा, संगठन मजबूती पर जोर

ग्रेटर नोएडा। कांग्रेस के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री संजीव आर्या ने सोमवार को गौतमबुद्ध नगर के अपने पहले दौरे के दौरान जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 24 Aug 2026, 05:42 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी संजीव आर्या का पहला गौतमबुद्ध नगर दौरा, संगठन मजबूती पर जोर

ग्रेटर नोएडा। कांग्रेस के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री संजीव आर्या ने सोमवार को गौतमबुद्ध नगर के अपने पहले दौरे के दौरान जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बिसरख स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, किसानों के मुद्दों को उठाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।

श्री संजीव आर्या ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। संगठन को अभी से बूथ स्तर तक सक्रिय और जवाबदेह बनाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और आम जनता से संवाद करने तथा उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में भूमि अधिग्रहण, उचित मुआवजा, आबादी एवं लीजबैक, स्थानीय युवाओं को रोजगार और ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाएं प्रमुख जनसरोकार के मुद्दे हैं। कांग्रेस इन समस्याओं को लेकर जनता के बीच जाएगी और उनकी आवाज प्रशासन व सरकार तक पहुंचाएगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि जिले के प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत करने के साथ पुराने एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका दी जाएगी और युवा कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकार और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस लगातार संघर्ष करेगी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दादरी क्षेत्र में रोजगार, महंगाई, किसानों के अधिकार, विस्थापन और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूत संगठन और जनता के मुद्दों के साथ मैदान में उतरेगी।बैठक में प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने, मतदाता सूची का अध्ययन करने, नए मतदाताओं को जोड़ने और सभी फ्रंटल संगठनों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में अजय चौधरी, सुरेंद्र प्रताप, मुकेश शर्मा, दुष्यंत नागर, गौतम अवाना, निशा शर्मा, अशोक पंडित, लियाकत चौधरी, रामकुमार तंवर, पुरुषोत्तम नागर, ललित अवाना, नीरज लोहिया, रिजवान चौधरी, श्रुति कुमारी, रूबी चौहान, धर्म सिंह, उर्मिला चौधरी, विजय नागर, सतपाल सिंह, तकी मोहम्मद, धर्मबीर सिंह, अरुण भाटी, यतेंद्र शर्मा, कैलाश बंसल, सचिन जीनवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें