भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 27 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ से किया ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ रक्षाबंधन से पहले बुजुर्ग माताओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा पिंजौर में महिला की गला काट कर हुई हत्या गंगा का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम स्याना ने किया घाटों का निरीक्षण स्याना में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी, तटीय खेतों में भरा पानी, सिद्ध बाबा घाट पर स्नान प्रतिबंधित रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में 20 साल छुपने के बाद भी पुलिस के हाथ से नहीं बच पाया ‘पापलेट’! मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन आई फोन बड़ा या जीवन बड़ा? आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में
Advertisement Space 970x250
Delhi NCR

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में

आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण जनपदवासियों को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से अभियान चलाकर नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 25 Aug 2026, 09:36 PM | Views: 0
रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में

आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण जनपदवासियों को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से अभियान चलाकर नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।

इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि  24 अगस्त 2026 रात्रि में अधिकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह एवं महेंद्र प्रताप सिंह की टीम द्वारा जेवर टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान आर0के0 डेरी सहजपुरा पिसावा  अलीगढ़ से गाड़ी संख्या UP81ET8847 से दिल्ली सप्लाई के लिए जा रहे पनीर में से पनीर का 01 नमूना, नगला कला अलीगढ़ स्थित राहुल कुमार की डेयरी से गाड़ी संख्या UP16MT1168 से दिल्ली के लिए सप्लाई हेतु ले जा रहे पनीर में से पनीर का 01 नमूना तथा बाजना मथुरा की मोहित डेरी से गाड़ी संख्या UP85ET 1290 के द्वारा दिल्ली NCR में सप्लाई के लिए ले जा रहे पनीर में से पनीर के 02 नमूने लिए गए। 

इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल गुप्ता एवं रितु सक्सेना की टीम द्वारा डीएनडी फ्लाई ओवर पर दिल्ली सप्लाई हेतु ले जा रहे राधे डेरी बाजना मथुरा की गाड़ी संख्या UP85AT5550 के पनीर से पनीर का 01 नमूना लिया गया। पुस्ता ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एम0के0 स्वीट के मालिक आजाद की लड्डू निर्माणशाला से बूंदी का 01 नमूना लेकर अवशेष लगभग 100 किग्रा बूंदी को प्रथम दृष्टया अपमिश्रित व रंग अधिक होने के कारण सीज़ किया गया।  


इसी प्रकार 25 अगस्त की प्रातः लगभग 3.30 बजे जी0टी0 रोड दादरी नोएडा पर वैगन R संख्या UP16DR7894 से मेवात हरियाणा निर्मित पनीर लगभग 200 किग्रा पनीर दिल्ली से दादरी में सप्लाई के लिए लाते हुए नजाकत उर्फ भोला निवासी मेंहदीपुर बांगर रबूपुरा को पकड़ा गया, जिससे 01 नमूना लेकर शेष पनीर को प्रथमदृष्टया मिलावटी एवं प्रदूषित होने के कारण नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, विजय बहादुर पटेल की  टीम द्वारा समा असली मुरादाबादी चिकन बिरयानी मिक्सन अल्टिमा आमिक्रोन ग्रेटर नोएडा से 01नमूना चिकन बिरयानी का लिया गया है तथा इसी टीम द्वारा गौर सिटी स्थित हीरा स्वीट्स से प्याज कचोरी का 01 का नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 09 नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें