भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 05 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ में रविवार को गूंजेंगे भक्ति के स्वर, भजन-कीर्तन के बाद होगा भंडारा गढ़ हाईवे मार्ग किनारे घायल अवस्था में मिला मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में छाया सिद्धार्थनगर के खेतों से निकले कालानमक चावल का जादू अम्बरपुर में विशाल कबड्डी क्लब टूर्नामेंट-2026 का आगाज, समाजसेवी शिवा विजय ने किया 51 हजार का सहयोग स्वच्छता ही सेवा 2026: दादरी में चला जनजागरूकता अभियान, C&D वेस्ट और कचरा पृथक्करण को लेकर नागरिकों को किया जागरूक आसमान में मंडराया खतरा तो हिम्मत बनी सैकड़ों यात्रियों की ढाल कांग्रेस कमेटी ने गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया माल्यार्पण नगर पंचायत जेवर :गांधी जयंती पर सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छता के प्रति नागरिकों को किया जागरूक कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों को नोएडा मीडिया क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, स्मृति वन में गूंजे स्मृतियों के स्वर गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम, अधिकारियों ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

स्याना में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी, तटीय खेतों में भरा पानी, सिद्ध बाबा घाट पर स्नान प्रतिबंधित

बुलंदशहर: तहसील स्याना में गंगा तटीय 8 गांवों में पिछले एक सप्ताह से बारिश के कारण तटीय खेतों में आधा से एक फीट तक पानी पहुंच गया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 25 Aug 2026, 10:04 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
स्याना में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी, तटीय खेतों में भरा पानी, सिद्ध बाबा घाट पर स्नान प्रतिबंधित

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

बुलंदशहर: तहसील स्याना में गंगा तटीय 8 गांवों में पिछले एक सप्ताह से बारिश के कारण तटीय खेतों में आधा से एक फीट तक पानी पहुंच गया है। एसडीएम लालजी विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया  गांवों की आबादी नदी क्षेत्र से काफी दूर ऊंचाई पर स्थित होने से फिलहाल आबादी क्षेत्र सुरक्षित है।प्रशासन के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में मुख्यतः गन्ना और ज्वार की फसल है, जिसमें पानी आने से कोई नुकसान नहीं है।

 कुछ क्षेत्रों में कटान की स्थिति है, जिससे फसल आंशिक रूप से प्रभावित है। नदी तट के पास अधिकांश जमीन गंगा नदी के नाम दर्ज है, कुछ अंश किसानों के नाम है। 25 अगस्त को जलस्तर में थोड़ी गिरावट आई है, जिससे खेतों में जलभराव की स्थिति भी कम हुई है। सिद्ध बाबा घाट पर भी नदी के पानी से गहरा कटान हो गया है। यह जमीन भी अधिकांशतः गंगा नदी की है। स्नान के लिए वर्तमान में सुरक्षित भूमि नहीं बची है, इसलिए सिद्ध बाबा घाट पर अग्रिम आदेशों तक स्नान आदि को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

घाट पर थाना अहार की पुलिस टीम तैनात की गई है और प्रशासन द्वारा जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जलस्तर घटने के बाद सर्वे कराकर प्रभावित क्षेत्रों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें