भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 26 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
इंडियन आइडल के कलाकारों ने भक्ति और बॉलीवुड गीतों से बांधा समां जनपद में हर्षाेल्लास पूर्वक मनायी गई बाल्मीकि जयन्ती मैनपुरी में पारिजात इंडस्ट्रीज ने आयोजित किया किसान सम्मेलन, आधुनिक खेती की तकनीकों पर दिया जोर अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हुईं भाजपा नेता रंजना सिंह, बताया प्रेरणास्रोत नितिन नवीन: युवा नेतृत्व के भरोसे भाजपा की नई पीढ़ी मोदीनगर में श्री राज कायमी दरबार का 29वां वार्षिक महोत्सव, संतों के सत्संग और प्रवचनों से भक्त होंगे लाभान्वित पीईटी परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए एसपी सिटी ने झाड़ा डंडा, परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण धारा के विपरीत बहने का साहस: सोशल प्रोग्रेस एसोसिएशन की पहचान मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर की तैयारियों की समीक्षा दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण: BS-IV से नीचे की बसों के प्रवेश पर 1 नवंबर से रोक
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

गंगा का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम स्याना ने किया घाटों का निरीक्षण

बुलंदशहर: गंगा नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। स्याना के उपजिलाधिकारी लालजी विश्वकर्मा ने गंगा किनारे स्थित सिद्ध बाबा घाट सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 26 Aug 2026, 09:13 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
गंगा का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम स्याना ने किया घाटों का निरीक्षण

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

बुलंदशहर: गंगा नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। स्याना के उपजिलाधिकारी लालजी विश्वकर्मा ने गंगा किनारे स्थित सिद्ध बाबा घाट सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर फ्लेक्सी और बैरिकेटिंग लगवाई, ताकि कोई भी व्यक्ति खतरे वाले क्षेत्र में न जाए।एसडीएम लालजी विश्वकर्मा ने कहा, "पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 

लोगों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। सभी घाटों पर बैरिकेटिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। मेरा सभी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से आग्रह है कि अगले कुछ दिनों तक गंगा किनारे स्नान करने या अनावश्यक रूप से जाने से बचें। प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।"उन्होंने बताया कि लेखपाल और पुलिस को घाटों पर नियमित गश्त के निर्देश दिए गए हैं।

 किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों और नावों की व्यवस्था भी सतर्क रखी गई है।पुलिस प्रशासन भी लगातार गंगा किनारे निगाहें जमाए हुए है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें