भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 06 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
₹74 की दवा पर ₹4,980 की MRP—आखिर इतना बड़ा अंतर क्यों? ओयो होटल में पुलिस की छापेमारी, तीन प्रेमी युगल हिरासत में उत्तर प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति योजना बनी शिक्षा जारी रखने का आधार, आर्थिक चुनौती के बीच नहीं रुकी विनीत की पढ़ाई 2002 से 2013 के बीच अधिग्रहित भूमि के किसानों को 64.7 प्रतिशत प्रतिकर मिलने का रास्ता साफ ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 में पत्रकारिता के लिए सम्मानित हुए पवन राज सिंह, अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने दिया सम्मान बेटियों की शिक्षा की मुहिम ने दिलाया राष्ट्रीय सम्मान बड़ों के पीछे मत भागिए, इतना बड़ा बनिए कि वे आपके पीछे आएँ बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ में रविवार को गूंजेंगे भक्ति के स्वर, भजन-कीर्तन के बाद होगा भंडारा गढ़ हाईवे मार्ग किनारे घायल अवस्था में मिला मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में छाया सिद्धार्थनगर के खेतों से निकले कालानमक चावल का जादू
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ से किया ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ

प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा सुलभ कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में लखनऊ में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 26 Aug 2026, 09:46 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ से किया ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ

गौतमबुद्धनगर 

 प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा सुलभ कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में लखनऊ में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया गया। योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का जनपद स्तर पर नोएडा प्राधिकरण, सेक्टर-96, नोएडा के ऑडिटोरियम में सजीव प्रसारण किया गया। 

इस अवसर पर मा0 मंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश सुनील शर्मा, जिला पंचायत प्रशासक अमित कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर अभिषेक शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नोएडा रोहिताश कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रेटर नोएडा समीना अंजुम, संबंधित अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं तथा लखनऊ से प्रसारित कार्यक्रम एवं मा0 मुख्यमंत्री के संबोधन को देखा एवं सुना।

‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के अंतर्गत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। योजना से वरिष्ठ महिलाओं के लिए आवागमन अधिक सुगम होने के साथ उन्हें आर्थिक राहत भी मिलेगी। यह पहल महिलाओं के सम्मान, सुविधा एवं सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों एवं बेटियों को भी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। यह सुविधा 27 अगस्त 2026 को प्रातः 6:00 बजे से 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि 12:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इससे पर्व के दौरान महिलाएं अपने मायके एवं अन्य गंतव्यों तक बिना किसी अतिरिक्त यात्रा व्यय के सुविधापूर्वक आवागमन कर सकेंगी।

सजीव प्रसारण के उपरांत मा0 मंत्री सुनील शर्मा जी ने उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए निरंतर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना वरिष्ठ महिलाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, क्योंकि इससे उन्हें अपने आवश्यक कार्यों एवं अन्य गंतव्यों तक आने-जाने में सुविधा के साथ आर्थिक सहयोग भी प्राप्त होगा।

कार्यक्रम के अंत में मा0 मंत्री एवं उपस्थित जनप्रतिनिधिगण द्वारा मातृशक्ति का सांकेतिक सम्मान करते हुए महिलाओं को साड़ी एवं मिठाई प्रदान की गई। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं ने प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे वरिष्ठ महिलाओं के लिए उपयोगी एवं सराहनीय कदम बताया। कार्यक्रम के माध्यम से मातृशक्ति के सम्मान, सुविधा एवं कल्याण के प्रति प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का संदेश जनपदवासियों तक पहुंचाया गया।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें