भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 06 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
₹74 की दवा पर ₹4,980 की MRP—आखिर इतना बड़ा अंतर क्यों? ओयो होटल में पुलिस की छापेमारी, तीन प्रेमी युगल हिरासत में उत्तर प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति योजना बनी शिक्षा जारी रखने का आधार, आर्थिक चुनौती के बीच नहीं रुकी विनीत की पढ़ाई 2002 से 2013 के बीच अधिग्रहित भूमि के किसानों को 64.7 प्रतिशत प्रतिकर मिलने का रास्ता साफ ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 में पत्रकारिता के लिए सम्मानित हुए पवन राज सिंह, अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने दिया सम्मान बेटियों की शिक्षा की मुहिम ने दिलाया राष्ट्रीय सम्मान बड़ों के पीछे मत भागिए, इतना बड़ा बनिए कि वे आपके पीछे आएँ बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ में रविवार को गूंजेंगे भक्ति के स्वर, भजन-कीर्तन के बाद होगा भंडारा गढ़ हाईवे मार्ग किनारे घायल अवस्था में मिला मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में छाया सिद्धार्थनगर के खेतों से निकले कालानमक चावल का जादू
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

रक्षाबंधन से पहले बुजुर्ग माताओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा

बुलंदशहर। रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने प्रदेश की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं को अब उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 26 Aug 2026, 09:37 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
रक्षाबंधन से पहले बुजुर्ग माताओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा

सोनू(पवनेश कौशिक) आज का मुद्दा

बुलंदशहर। रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने प्रदेश की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं को अब उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ का शुभारंभ किया।

योजना के शुभारंभ अवसर पर विशेष बसों को फ्लैग ऑफ किया गया। बुलंदशहर में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण नुमाइश मैदान स्थित निकुंज हॉल में किया गया, जहां बड़ी संख्या में माताएं और बहनें मौजूद रहीं।कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, जिलाधिकारी कुमार हर्ष, विधायक संजय शर्मा, नगर पालिका बुलंदशहर की अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, खुर्जा पालिका अध्यक्ष अंजना, मुख्य विकास अधिकारी निशा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि बबीता चौहान और विधायक संजय शर्मा ने कहा कि यह योजना प्रदेश की बुजुर्ग महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल है। अब उन्हें बस यात्रा के किराये की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और वे तीर्थस्थलों के साथ-साथ अपने परिजनों से मिलने के लिए भी आसानी से यात्रा कर सकेंगी। योजना से प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है।

इसके अलावा रक्षाबंधन पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को एक सहयात्री के साथ परिवहन निगम की बसों में 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान बबीता चौहान एवं जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने महिलाओं को उपहार और मिष्ठान वितरित कर सम्मानित किया। महिलाओं ने योजना की सराहना करते हुए इसे बुजुर्ग माताओं के लिए राहत भरा कदम बताया।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें