भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 07 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
स्याना में श्रीरामलीला मंचन का भव्य शुभारंभ, पहले दिन दिखाए नारद मोह और राम जन्म की लीला मुरादाबाद में विद्युत कार्मिको की कार्यकुशलता एवं दक्षता बढाने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुलंदशहर के वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण मिलावटी दूध की शिकायतों पर उपायुक्त की कार्यवाई से दूध बेचने वालों में मचा हड़कंप। विभिन्न देशों के 40 सदस्यीय सिविल सेवकों के प्रतिनिधिमंडल ने गौतमबुद्धनगर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया संवाद भारतीय लोकतंत्र और चुनाव आयोग सेवा के रंग में सजी भव्य रंगोली, स्वच्छता का दिया संदेश किसानों की आवाज थे चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

बार एसोसिएशन ने 220 अधिवक्ताओं को चिन्हित किए चैम्बर, शांतिपूर्ण तरीके से हुआ ड्रा

ग्रेटर नोएडा। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के सभागार में गुरुवार को चैम्बर रिनोवेशन के अंतर्गत चैम्बर आवंटन के लिए ड्रा का आयोजन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 27 Aug 2026, 07:06 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
बार एसोसिएशन ने 220 अधिवक्ताओं को चिन्हित किए चैम्बर, शांतिपूर्ण तरीके से हुआ ड्रा

ग्रेटर नोएडा। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के सभागार में गुरुवार को चैम्बर रिनोवेशन के अंतर्गत चैम्बर आवंटन के लिए ड्रा का आयोजन किया गया। ड्रा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी (बोडाकी) एडवोकेट की अध्यक्षता में तथा बार सचिव शोभा राम चन्दीला के संचालन में संपन्न हुआ।

चैम्बर आवंटन को लेकर आयोजित इस ड्रा में बार एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी एवं चैम्बर निर्माण कमेटी द्वारा कुल 220 अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर चिन्हित किए गए। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। ड्रा के दौरान अधिवक्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया।कार्यक्रम में बार एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ-साथ चैम्बर निर्माण कमेटी के सदस्य, वरिष्ठ अधिवक्तागण एवं बड़ी संख्या में युवा अधिवक्ता मौजूद रहे। सैकड़ों अधिवक्ताओं की मौजूदगी में ड्रा की प्रक्रिया पूरी की गई।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध कराना बार एसोसिएशन की प्राथमिकताओं में शामिल है। चैम्बर रिनोवेशन एवं आवंटन की प्रक्रिया इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि चैम्बर से संबंधित कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक अधिवक्ताओं को सुविधाजनक कार्यस्थल उपलब्ध कराया जा सके।

ड्रा के दौरान वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं ने भी प्रक्रिया में सहभागिता की। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं के बीच आपसी समन्वय एवं सहयोग का माहौल देखने को मिला।

बार एसोसिएशन के अनुसार चैम्बर रिनोवेशन की प्रक्रिया से अधिवक्ताओं को आने वाले समय में बेहतर एवं सुविधाजनक कार्यस्थल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। चैम्बर आवंटन के लिए आयोजित ड्रा को इसी प्रक्रिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें