भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 17 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बुलंदशहर में किसान दिवस आयोजित, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अधिकारियों को सौंपा 20 सूत्रीय मांग-पत्र ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पतवारी में 152वें मारुति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, 20 सितंबर को होगा विशाल भंडारा ग्यारहवें आयुर्वेदिक दिवस पर विकास भवन एवं आईटीबीपी परिसर में आयोजित हुए स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर यूजीसी एससी एसटी एक्ट व आरक्षण विरोध में पदयात्रा के समर्थकों को किया हाउस अरेस्ट,नगर ब्राह्मण सभा में रोष अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में 18 सितंबर को प्रस्तावित राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों को लेकर टेबल टॉप समन्वय बैठक आयोजित शिल्पा शेट्टी का गणपति विसर्जन में दिखा जबरदस्त उत्साह, परिवार संग पूजा के बाद ढोल की थाप पर किया डांस 12 घंटे के भीतर रिसिया पुलिस ने चार नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा ग्रेटर नोएडा में बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2026 का आगाज, 1,100 से ज्यादा कंपनियां दिखा रहीं अत्याधुनिक मशीनरी व्यापारी सुरक्षा फोरम में संगठन विस्तार, संजय श्रोत्री बने जिला उपाध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गौतम बुद्ध नगर में आयोजित हुआ ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात PM के साथ’

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में गौतम बुद्ध नगर के शारदा विश्वविद्यालय, गलगोटियास विश्वविद्यालय, सिंबायोसिस विश्वविद्यालय एवं द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात PM के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 28 Aug 2026, 12:12 AM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गौतम बुद्ध नगर में आयोजित हुआ ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात PM के साथ’

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में गौतम बुद्ध नगर के शारदा विश्वविद्यालय, गलगोटियास विश्वविद्यालय, सिंबायोसिस विश्वविद्यालय एवं द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात PM के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वर्चुअल संबोधन से हुआ। इसके उपरांत आयोजित ‘युवा संवाद’ में विद्यार्थियों, खेल प्रतिभाओं, स्पोर्ट्स आइकॉन्स तथा एनएसएस एवं एनसीसी स्वयंसेवकों ने खेलों के विकास, खेल अवसंरचना, प्रतिभा संवर्धन, फिटनेस एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।

संवाद के दौरान प्रतिभागियों से पांच प्रमुख विषयों—देश में खेल पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाना, वर्ष 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को तैयार करना, युवा नेतृत्व एवं शासन में युवाओं की भागीदारी, विकसित भारत के लिए युवाओं का सशक्तिकरण तथा विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा—पर फीडबैक प्राप्त किया गया। इन सुझावों को राष्ट्रीय स्तर पर संकलित कर खेल नीति, युवा नीति एवं अन्य संबंधित सरकारी नीतियों में आवश्यक सुधारों हेतु विचार किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान खेल प्रतिभाओं एवं स्पोर्ट्स आइकॉन्स को सम्मानित किया गया तथा उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद कर अपने अनुभव साझा किए। शारदा विश्वविद्यालय से समृद्धि त्रिपाठी (फुटबॉल), प्रकृति शर्मा (फेंसिंग) एवं आर्यन (कुश्ती), सिंबायोसिस विश्वविद्यालय से आकांक्षा सिंघल (टेबल टेनिस), साविनी मित्तल (शूटिंग), साकेत (बास्केटबॉल), विपिन (कुश्ती) एवं अनीश राज (अंतरराष्ट्रीय स्केटर) विशेष रूप से उपस्थित रहे। द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस से स्पोर्ट्स आइकॉन्स अंतुल (कुश्ती), मेहक (टेबल टेनिस) एवं अरमान (वॉलीबॉल) ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। गलगोटियास विश्वविद्यालय से श्री सचिन एवं श्री प्रतीक (कुश्ती) विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में गलगोटियास विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. नितिन कुमार गौर तथा शारदा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विवेक कुमार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 साथ ही MY Bharat के उप निदेशक श्री शिवेंद्र सिंह, गलगोटियास विश्वविद्यालय से एनएसएस अधिकारी डॉ. अखिलेश पाण्डेय, द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस से निदेशक डॉ. संगीता मंगेश एवं एनएसएस अधिकारी डॉ. ममता भारद्वाज, शारदा विश्वविद्यालय से डॉ. प्रमोद कुमार एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शांति नारायणन, तथा सिंबायोसिस विश्वविद्यालय से डॉ. सी. जे. रावंडाले, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल (सेवानिवृत्त) के. एस. मेहर एवं खेल अधिकारी कैप्टन (सेवानिवृत्त) अरुण नेगी उपस्थित रहे।
 

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें