भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
एमिटी यूनिवर्सिटी में मेगा कैंसर स्क्रीनिंग कैंप, 5 हजार महिलाओं तक जागरूकता पहुंचाने का लक्ष्य 33 हजार फीट पर भारत का बेटा बना दुनिया का हीरो” तहसील कार्यालय में किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे भाकियू कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन योग का असली अर्थ केवल कठिन आसन नहीं दादरी में प्रदूषण रोकथाम और स्वच्छता को लेकर नगर पालिका का सघन अभियान आज के भौतिकवादी युग में परिवार ,समाज और सरकार की संवेदनहीनता से पीडित हे वरिष्ठ नागरिक जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह और शुभकामनाओं के लिए डॉ. महेश शर्मा ने जताया आभार 25 हजार रुपये रिश्वत लेते सिविल लाइन थाना, कैथल के सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार सैनी के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर पुलिस-प्रशासन और महासमिति में समन्वय पर जोर
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

रिसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

रिसिया, बहराइच। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानांद्र रिसिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की योजना बनाते समय हिस्ट्रीशीटर समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 10 Sep 2026, 06:48 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
रिसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

रिसिया, बहराइच। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानांद्र रिसिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की योजना बनाते समय हिस्ट्रीशीटर समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त किए जाने वाले विभिन्न उपकरण, एक चोरी की साइकिल तथा नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर  आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया  करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।

📍 प्राथमिक विद्यालय खैरी दिकौली के पास हुई गिरफ्तारी

पुलिस टीम द्वारा 10 सितंबर 2026 की रात्रि करीब 01:40 बजे प्राथमिक विद्यालय खैरी दिकौली के पास संदिग्ध गतिविधियों की जांच के दौरान दो अभियुक्तों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी करने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण, एक चोरी की साइकिल तथा नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान—

1. बीरबल उर्फ बल्ली पुत्र राम फेरन चौहान, निवासी कटिलिया, थाना रिसिया, जनपद बहराइच।
2. इश्तेखार पुत्र मजीद, निवासी कटिलिया चौराहा, थाना रिसिया, जनपद बहराइच।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त बीरबल थाना रिसिया का हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके विरुद्ध पूर्व में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से—

- एक अदद लोहे की सरिया
- एक अदद लोहे की आरी
- एक अदद पिलास
- एक अदद नुकीली सरिया
- एक अदद छोटा पेचकस
- एक अदद लोहे का रिंच
- तीन अदद चाभियों के गुच्छे
- एक अदद चोरी की साइकिल
- 20 स्ट्रिप एल्प्राजोलम नशीली गोलियां, वजन करीब 10 ग्राम
- दो पुड़िया नशीला पाउडर, वजन करीब 34 ग्राम

बरामद किया गया।

⚖️ मुकदमा दर्ज, न्यायालय भेजे गए अभियुक्त

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना रिसिया में मु0अ0सं0 266/2026, धारा 313, 317(2), 317(4) बीएनएस एवं धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया।

📋 अभियुक्त बीरबल उर्फ बल्ली का आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 272/21, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना रिसिया।
2. मु0अ0सं0 221/22, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना रिसिया।
3. मु0अ0सं0 231/23, धारा 147/323/354/354(ख)/452/504/506 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट, थाना रिसिया।
4. मु0अ0सं0 14/24, धारा 380/411/457 भादवि, थाना रिसिया।
5. मु0अ0सं0 15/24, धारा 380/411/457 भादवि, थाना रिसिया।
6. मु0अ0सं0 162/25, धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/326(f) बीएनएस, थाना रिसिया।
7. मु0अ0सं0 23/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना रिसिया।
8. मु0अ0सं0 266/26, धारा 313/317(2)/317(4) बीएनएस व 8/20 एनडीपीएस एक्ट।

अभियुक्त इश्तेखार का आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 61/25, धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस, थाना रिसिया।
2. मु0अ0सं0 127/26, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना रिसिया।
3. मु0अ0सं0 266/26, धारा 313/317(2)/317(4) बीएनएस व 8/20 एनडीपीएस एक्ट।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0  आनन्द कुमार
हे0का0 रविन्द्र नाथ चौधरी
का0 कुलदीप कुमार सहित टीम

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें