भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों को नोएडा मीडिया क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, स्मृति वन में गूंजे स्मृतियों के स्वर गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम, अधिकारियों ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया नमन अंत्योदय से सर्वोदय तक — बापू से आज तक एमिटी यूनिवर्सिटी में मेगा कैंसर स्क्रीनिंग कैंप, 5 हजार महिलाओं तक जागरूकता पहुंचाने का लक्ष्य 33 हजार फीट पर भारत का बेटा बना दुनिया का हीरो” तहसील कार्यालय में किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे भाकियू कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन योग का असली अर्थ केवल कठिन आसन नहीं दादरी में प्रदूषण रोकथाम और स्वच्छता को लेकर नगर पालिका का सघन अभियान आज के भौतिकवादी युग में परिवार ,समाज और सरकार की संवेदनहीनता से पीडित हे वरिष्ठ नागरिक जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह और शुभकामनाओं के लिए डॉ. महेश शर्मा ने जताया आभार
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

कजरी तीज पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने किया मार्ग निरीक्षण

बहराइच। आगामी कजरी तीज पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 12 Sep 2026, 05:56 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
कजरी तीज पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने किया मार्ग निरीक्षण

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
आज का मुद्दा

बहराइच। आगामी कजरी तीज पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने सरयू घाट (भग्गड़वा बाजार) से बाबा बागेश्वर नाथ शिवालय पयागपुर तक मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एसपी ने सबसे पहले सरयू घाट एवं आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद घाट से बाबा बागेश्वर नाथ शिवालय तक पूरे मार्ग का भ्रमण कर संभावित श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी सहित संबंधित थाना प्रभारी मौजूद रहे।

एसपी ने अधिकारियों को घाट पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था, डायवर्जन प्लान और पार्किंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आवागमन सुचारु बना रहे, इसके लिए पहले से ही सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी निगरानी करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को पूरी तरह मुस्तैद रहने को कहा गया।

एसपी ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विनम्र व्यवहार के साथ ड्यूटी करने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें