भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 03 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों को नोएडा मीडिया क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, स्मृति वन में गूंजे स्मृतियों के स्वर गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम, अधिकारियों ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया नमन अंत्योदय से सर्वोदय तक — बापू से आज तक एमिटी यूनिवर्सिटी में मेगा कैंसर स्क्रीनिंग कैंप, 5 हजार महिलाओं तक जागरूकता पहुंचाने का लक्ष्य 33 हजार फीट पर भारत का बेटा बना दुनिया का हीरो” तहसील कार्यालय में किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे भाकियू कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन योग का असली अर्थ केवल कठिन आसन नहीं दादरी में प्रदूषण रोकथाम और स्वच्छता को लेकर नगर पालिका का सघन अभियान आज के भौतिकवादी युग में परिवार ,समाज और सरकार की संवेदनहीनता से पीडित हे वरिष्ठ नागरिक जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह और शुभकामनाओं के लिए डॉ. महेश शर्मा ने जताया आभार
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

बुलंदशहर में लगा एक दिवसीय मिलेट्स मेला, सांसद-विधायक ने किया शुभारंभ

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत शनिवार को जनपद में एक दिवसीय मिलेट्स मेले का आयोजन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 12 Sep 2026, 10:54 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
बुलंदशहर में लगा एक दिवसीय मिलेट्स मेला, सांसद-विधायक ने किया शुभारंभ

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत शनिवार को जनपद में एक दिवसीय मिलेट्स मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ सांसद एवं सिकंदराबाद विधायक की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।मेले में जिले भर से आए किसानों और एफपीओ द्वारा स्टॉल लगाकर मोटे अनाज से बने उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। कृषि, उद्यान, खाद्य सहित विभिन्न विभागों ने भी स्टॉल लगाकर अपनी योजनाओं की जानकारी दी।

मेले में ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा, कोदो सहित श्रीअन्न की फसलों और उनसे बने बिस्किट, लड्डू, दलिया जैसे उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। विशेषज्ञों ने मोटे अनाज की पौष्टिकता और बाजार की संभावनाओं के बारे में बताया।कार्यक्रम में लखावटी कॉलेज के प्रोफेसर राजपाल, प्रोफेसर सिराजुद्दीन, केवीके से रिषु सिंह, जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक सहित कई कृषि विशेषज्ञ मौजूद रहे।


विशेषज्ञों ने किसानों को मोटे अनाज की उन्नत खेती, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग के गुर बताए और श्रीअन्न की खेती से आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें