आज़ का मुद्दा आशीष कुमार
बुलंदशहर: स्याना कोतवाली परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए एसडीएम लालजी विश्वकर्मा ने कहा कि आगामी त्योहारों पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। रविवार को एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

एसडीएम ने कहा कि आगामी गणेश चतुर्थी व विश्वकर्मा पूजा आदि त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन लगातार अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। सीओ रामकरण सिंह ने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली अफवाह व सोशल मीडिया गलत पोस्ट डालने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पुलिस लगातार नगर-क्षेत्र के सामाजिक तत्वों पर भी अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। वहीं सीओ ने मौजूद लोगों से शांति व्यवस्था व त्योहार पर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। इस दौरान कोतवाली प्रभारी राम नारायण सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, राफै चौधरी, सरिता आर्या, नितिन सिंघल, काजल वर्मा, सरिता आर्य ,सुजीत कुमार,रहीस सैफी, फहीम चौधरी व जब्बार वाल्मीकि दीपक कुमार, संजय सिंह,आदि मौजूद रहे।
.jpeg)
स्याना कोतवाली परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में मौजूद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी व अन्य लोग।