भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 04 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ में रविवार को गूंजेंगे भक्ति के स्वर, भजन-कीर्तन के बाद होगा भंडारा गढ़ हाईवे मार्ग किनारे घायल अवस्था में मिला मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में छाया सिद्धार्थनगर के खेतों से निकले कालानमक चावल का जादू अम्बरपुर में विशाल कबड्डी क्लब टूर्नामेंट-2026 का आगाज, समाजसेवी शिवा विजय ने किया 51 हजार का सहयोग स्वच्छता ही सेवा 2026: दादरी में चला जनजागरूकता अभियान, C&D वेस्ट और कचरा पृथक्करण को लेकर नागरिकों को किया जागरूक आसमान में मंडराया खतरा तो हिम्मत बनी सैकड़ों यात्रियों की ढाल कांग्रेस कमेटी ने गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया माल्यार्पण नगर पंचायत जेवर :गांधी जयंती पर सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छता के प्रति नागरिकों को किया जागरूक कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों को नोएडा मीडिया क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, स्मृति वन में गूंजे स्मृतियों के स्वर गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम, अधिकारियों ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी की थीम पर मनाया जा रहा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह

जिला कार्यक्रम अधिकारी के कुशल नेतृत्व में बाल विकास परियोजना बिसरख के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र मुबारकपुर में 09 सितंबर से 08 अक्टूबर, 2026 तक 9वां राष्ट्रीय पोषण माह आयोजित किया जा रहा है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 13 Sep 2026, 09:17 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी की थीम पर मनाया जा रहा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह

गौतमबुद्धनगर

जिला कार्यक्रम अधिकारी के कुशल नेतृत्व में बाल विकास परियोजना बिसरख के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र मुबारकपुर में 09 सितंबर से 08 अक्टूबर, 2026 तक 9वां राष्ट्रीय पोषण माह आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष पोषण माह की मुख्य अवधारणा "हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी" रखी गई है। इसका उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण, देखभाल एवं बाल विकास के लिए सामुदायिक भागीदारी एवं जन-जागरूकता का प्रमुख केंद्र बनाना है।

पोषण माह के प्रथम सप्ताह 09 से 15 सितंबर तक "आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन" थीम के अंतर्गत विभिन्न पोषण संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान मिलेट्स, दालों एवं हरी सब्जियों से तैयार विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन, पोषण मेला, बच्चों का वृद्धि मापन तथा पोषण वाटिका की उपज के उपयोग को बढ़ावा दिया गया। अभिभावकों एवं समुदाय को बच्चों के संतुलित एवं पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी प्रबंधन समिति (AMC) की बैठक आयोजित कर आंगनबाड़ी केंद्रों के बेहतर संचालन एवं सामुदायिक सहभागिता पर चर्चा की गई। साथ ही SNP मेन्यू बोर्ड का प्रदर्शन एवं स्वच्छ आंगनवाड़ी के उद्देश्य से श्रमदान अभियान चलाया गया।

इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के अंतर्गत पात्र गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के शत-प्रतिशत पंजीकरण, डीबीटी प्रक्रिया तथा योजना के अंतर्गत मिलने वाली किश्तों के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं एवं अभिभावकों को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा बाल विकास से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें