आज का मुद्दा! सैय्यद मज़हर
बुलंदशहर ! गुलावठी। असावर भट्टा स्थित एन आर ग्लोबल स्कूल में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर एनआर ग्लोबल स्कूल परिवार की ओर से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने भगवान श्री गणेश का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, ज्ञान, बुद्धि एवं सफलता की मंगलकामना की। शिक्षकों ने बच्चों को संदेश दिया कि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक, विनम्रता, धैर्य और शुभारंभ के प्रतीक हैं। विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक सोच को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. आरती चपराना ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के निदेशक डॉ. विनय खारी ने कहा कि पर्व हमें केवल परंपराओं से जोड़ते नहीं, बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों और संस्कारों की भी सीख देते हैं।

एनआर ग्लोबल स्कूल परिवार ने सभी के जीवन शांति, समृद्धि एवं सफलता की कामना की।