भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 05 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ में रविवार को गूंजेंगे भक्ति के स्वर, भजन-कीर्तन के बाद होगा भंडारा गढ़ हाईवे मार्ग किनारे घायल अवस्था में मिला मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में छाया सिद्धार्थनगर के खेतों से निकले कालानमक चावल का जादू अम्बरपुर में विशाल कबड्डी क्लब टूर्नामेंट-2026 का आगाज, समाजसेवी शिवा विजय ने किया 51 हजार का सहयोग स्वच्छता ही सेवा 2026: दादरी में चला जनजागरूकता अभियान, C&D वेस्ट और कचरा पृथक्करण को लेकर नागरिकों को किया जागरूक आसमान में मंडराया खतरा तो हिम्मत बनी सैकड़ों यात्रियों की ढाल कांग्रेस कमेटी ने गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया माल्यार्पण नगर पंचायत जेवर :गांधी जयंती पर सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छता के प्रति नागरिकों को किया जागरूक कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों को नोएडा मीडिया क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, स्मृति वन में गूंजे स्मृतियों के स्वर गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में कार्यक्रम, अधिकारियों ने प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

यू0पी0 इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

आगामी 25 से 29 सितंबर 2026 तक इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यू0पी0 इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के चतुर्थ संस्करण की तैयारियों को लेकर आज इंडिया एक्सपो मार्ट के सभागार में अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन आलोक कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Sep 2026, 09:35 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
यू0पी0 इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

गौतमबुद्धनगर 

 आगामी 25 से 29 सितंबर 2026 तक इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यू0पी0 इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के चतुर्थ संस्करण की तैयारियों को लेकर आज इंडिया एक्सपो मार्ट के सभागार में अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन आलोक कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में ट्रेड शो से संबंधित संबंधित विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को युद्ध स्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।अपर मुख्य सचिव ने कहा कि यू0पी0 इंटरनेशनल ट्रेड शो प्रदेश की औद्योगिक, व्यापारिक एवं उद्यमिता क्षमता को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच है। ट्रेड शो में बड़ी संख्या में उद्यमियों, निवेशकों, खरीदारों, प्रतिनिधियों एवं आगंतुकों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा, उनकी सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ प्रत्येक व्यवस्था को समयबद्ध रूप से अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

बैठक में यातायात एवं वीआईपी मूवमेंट की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग, डायवर्जन, दिशा-सूचक संकेतक एवं यातायात दबाव वाले स्थानों को चिन्हित कर प्रभावी कार्ययोजना के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पर्याप्त पार्किंग की उपलब्धता के साथ आयोजन स्थल तक आगंतुकों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत सीसीटीवी, पुलिस बल की तैनाती एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों को भी समयबद्ध सुनिश्चित किया जाए। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, प्रकाश व्यवस्था एवं प्राथमिक उपचार जैसी मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों एवं आयोजन स्थल पर आकर्षक एवं स्पष्ट साइनेज, होर्डिंग, फ्लेक्स तथा एलईडी डिस्प्ले के माध्यम से प्रभावी ब्रांडिंग एवं दिशा-निर्देशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।


अपर मुख्य सचिव ने कहा कि ट्रेड शो  के माध्यम से नए व्यापारिक साझेदारियों, निवेश, निर्यात एवं नए बाजारों की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। प्रदर्शकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ खरीदारों एवं निवेशकों के साथ प्रभावी संवाद एवं संपर्क के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ट्रेड शो के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए डिजिटल एवं सोशल मीडिया के साथ प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रभावी प्रचार अभियान चलाने तथा इसकी जानकारी अधिक से अधिक उद्यमियों, व्यापारियों, निवेशकों, खरीदारों एवं आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए नियमित समीक्षा करने और लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अपर मुख्य सचिव को आश्वास्त किया कि निर्देशों के अनुरूप ही जनपद में ट्रेड शो से संबंधित सभी तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जायेगा।बैठक में प्रमुख सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश शशि भूषण लाल सुशील, आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग, उत्तर प्रदेश के. विजयेंद्र पांडियन, सचिव, एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन प्रांजल यादव, मंडलायुक्त, मेरठ मंडल भानु चंद्र गोस्वामी, पुलिस

 उपमहानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी, अपर आयुक्त, उद्योग, उत्तर प्रदेश शासन रोहित आनंद, मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा रवि कुमार एनजी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना विकास प्राधिकरण राकेश कुमार सिंह, जिला अधिकारी गौतमबुद्धनगर मेधा रूपम, चेयरमैन इंडिया एक्सपो मार्ट राकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें