भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 05 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
₹74 की दवा पर ₹4,980 की MRP—आखिर इतना बड़ा अंतर क्यों? ओयो होटल में पुलिस की छापेमारी, तीन प्रेमी युगल हिरासत में उत्तर प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति योजना बनी शिक्षा जारी रखने का आधार, आर्थिक चुनौती के बीच नहीं रुकी विनीत की पढ़ाई 2002 से 2013 के बीच अधिग्रहित भूमि के किसानों को 64.7 प्रतिशत प्रतिकर मिलने का रास्ता साफ ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 में पत्रकारिता के लिए सम्मानित हुए पवन राज सिंह, अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने दिया सम्मान बेटियों की शिक्षा की मुहिम ने दिलाया राष्ट्रीय सम्मान बड़ों के पीछे मत भागिए, इतना बड़ा बनिए कि वे आपके पीछे आएँ बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ में रविवार को गूंजेंगे भक्ति के स्वर, भजन-कीर्तन के बाद होगा भंडारा गढ़ हाईवे मार्ग किनारे घायल अवस्था में मिला मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में छाया सिद्धार्थनगर के खेतों से निकले कालानमक चावल का जादू
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 15 Sep 2026, 06:30 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

आज का मुद्दा

बुलंदशहर: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को शिकारपुर विधानसभा के ग्राम रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस पहुंचे। उन्होंने दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री स्व. अनिल शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।

इस दौरान सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, भाजपा के पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और प्रभारी मंत्री व राजस्व राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अनिल शर्मा का निधन भारतीय जनता पार्टी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा, "ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

गौरतलब है कि शिकारपुर से चार बार विधायक रहे और योगी सरकार-1 में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री रहे 63 वर्षीय अनिल शर्मा का 2 सितंबर को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में कैंसर के चलते निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें