भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 07 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
स्याना में श्रीरामलीला मंचन का भव्य शुभारंभ, पहले दिन दिखाए नारद मोह और राम जन्म की लीला मुरादाबाद में विद्युत कार्मिको की कार्यकुशलता एवं दक्षता बढाने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुलंदशहर के वरिष्ठ पत्रकार अवनीश त्यागी राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण मिलावटी दूध की शिकायतों पर उपायुक्त की कार्यवाई से दूध बेचने वालों में मचा हड़कंप। विभिन्न देशों के 40 सदस्यीय सिविल सेवकों के प्रतिनिधिमंडल ने गौतमबुद्धनगर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया संवाद भारतीय लोकतंत्र और चुनाव आयोग सेवा के रंग में सजी भव्य रंगोली, स्वच्छता का दिया संदेश किसानों की आवाज थे चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

ग्यारहवें आयुर्वेदिक दिवस पर विकास भवन एवं आईटीबीपी परिसर में आयोजित हुए स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जनपद गौतमबुद्धनगर डॉ. वन्दना रानी ग्यारहवें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आज आयुर्वेद विभाग, जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा विकास भवन एवं आईटीबीपी परिसर, सूरजपुर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर आयोजित किए गए।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 16 Sep 2026, 08:36 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
ग्यारहवें आयुर्वेदिक दिवस पर विकास भवन एवं आईटीबीपी परिसर में आयोजित हुए स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जनपद गौतमबुद्धनगर डॉ. वन्दना रानी ग्यारहवें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आज आयुर्वेद विभाग, जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा विकास भवन एवं आईटीबीपी परिसर, सूरजपुर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर आयोजित किए गए। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस की थीम “स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद” (Ayurveda for a Healthier Tomorrow) है, जिसे “एक स्वास्थ्य, एक भविष्य” (One Health, One Future) के विजन से जोड़ा गया है।

आयोजित शिविरों में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, प्रभारी जिला विकास अधिकारी नेहा सिंह, अधिशासी अधिकारी दादरी शालिनी गुप्ता सहित अन्य कार्मिकों एवं जनसामान्य द्वारा स्वास्थ्य जांच कराई गई। आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। चिकित्सकों द्वारा स्वस्थ जीवनशैली, दैनिक दिनचर्या, आहार-विहार, रोगों की रोकथाम एवं आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य-संवर्धन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न प्रमुख स्थलों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने के साथ ही राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के निकटवर्ती ग्रामों में चौपालों के माध्यम से जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।


उन्होंने बताया कि अभियान के प्रमुख केंद्रों में बेहतर स्वास्थ्य परिणामों के लिए एकीकृत स्वास्थ्य सेवा, आयुर्वेद में साक्ष्य, अनुसंधान एवं नवाचार तथा सामुदायिक कल्याण एवं सतत जीवनशैली को बढ़ावा देना शामिल है।कार्यक्रम का उद्देश्य आयुर्वेद की रोग-निवारण एवं स्वास्थ्य-संवर्धन की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाना तथा लोगों को संतुलित आहार, स्वस्थ दिनचर्या एवं बेहतर जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना है।आयुर्वेद विभाग द्वारा जनपद में आयोजित किए जा रहे इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को आयुर्वेद की उपयोगिता से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ प्रीति सिंघल, आयुर्वेदिक चिकित्सक उपस्थित रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें