आज का मुद्दा! सैय्यद मज़हर
बुलंदशहर ! गुलावठी ! UGC यूजीसी,S.C/S.T.act व आरक्षण के विरोध में 16 सितम्बर 2026 को पंडित पीताम्बर शर्मा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में दादरी से सूरजपुर तक निकाली जा रही पदयात्रा के समर्थन में नगर ब्राह्मण सभा गुलावठी द्वारा भी इस पद यात्रा में समर्थन कर अपनी सहमति प्रदान की थी अत: इसी सन्दर्भ में दिनांक 16 सितम्बर 2026 को नगर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष त्रिलोक चन्द शर्मा के नेतृत्व में सभा के विभिन्न सदस्य अपने-अपने वाहनों द्वारा इस पदयात्रा में भाग लेने के लिए परशुराम भवन पर एकत्र हुए परंतु वहां पर एकत्र हुए सदस्यों को जब यह पता पड़ा की अध्यक्ष त्रिलोक चन्द शर्मा को प्रातः काल में उनके गृह पर अरेस्ट कर लिया गया है व पद यात्रा में दादरी जाने पर रोक लगा दी गई है
,तो उपस्थित सदस्यों में रोष छा गया और उन्होंने परशुराम भवन के प्रांगण में आरक्षण व काला कानून U.G.C.के विरोध में नारेबाजी कर अपना रोष व्यक्त किया और महामन्त्री राजेश कौशिक ने कहा कि सरकार का यह तानाशाही व दमनकारी व्यवहार अंग्रेजी हुकूमत की याद दिलाता है,लोकतन्त्र में अपनी बात कहने का संवैधानिक अधिकार सभी के पास है और यह सरकार इस अधिकार का हनन करके स्वर्ण समाज की आवाज को दबाकर इस काले कानून को लागू करना चाहती है,जिसका हम लोकतांत्रिक रुप से विरोध करते रहेंगे।

उधर ग्राम छपरावत में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सेवानिवृत प्रधानाचार्य महेश चन्द भारद्वाज को भी उनके गृह पर बन्दी बनाया गया। इसको लेकर नगर ब्राह्मण सभा में गहरा रोष है! ब्राह्मण समाज की एक बैठक परशुराम धर्मशाला में आयोजित की गई जिसमें हाउस अरेस्ट किए जाने पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने गहरा रोष प्रकट किया है!
इस अवसर पर कुंवर पाल शर्मा महामंत्री राजेश कौशिक कोषाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार शर्मा फतेहचंद मिश्रा भूदेव शर्मा राम प्रकाश कौशिक बृज किशोर शर्मा अनिल कुमार शर्मा राजेश शर्मा केके शर्मा दिनेश कुमार गौर हिमांशु गौर संजीव कुमार शर्मा आभास निराला हिमांशु शर्मा योगेंद्र कुमार निराला शिखर भारद्वाज आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे !