भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ टूल किट वितरण कार्यक्रम

बहराइच मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 17 Sep 2026, 09:15 PM | Views: 0 | 3 मिनट पढ़ें
उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ टूल किट वितरण कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
आज का मुद्दा*

बहराइच  मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ अन्तर्गत भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर उत्थान आडिटोरियम कपूरथला में आयोजित टूल किट वितरण एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरण कार्यक्रम का मुख्य अतिथि कैप्टन विकास सिंह क्षेत्रीय मंत्री, भाजपा अवध क्षेत्र ने सांसद बहराइच डॉ. आनंद कुमार गोंड, एमएलसी पदमसेन चौधरी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय, पार्टी पदाधिकारी रणविजय सिंह व हरीश चन्द्र गुप्ता व अन्य अतिथियों तथा जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, सीडीओ सुनील कुमार धनवंता के साथ भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

आडिटोरियम में आयोजित टूलकिट वितरण समारोह में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के अंतर्गत विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला 2026 पर आधारित प्रदर्शनी एवं मार्जिन मनी ऋण पोर्टल के शुभारंभ तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक तथा टूलकिट वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। जिसको आडिटोरियम में मौजूद अतिथियों, गणमान्य व संभ्रान्तजन, अधिकारियों व जनसामान्य द्वारा देखा व सुना गया। आडिटोरियम में आयोजित समारोह में श्रम विभाग द्वारा संचालित मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना अन्तर्गत 25 लाभार्थियों रू. 08 लाख 88 हज़ार 234 तथा 02 लाभार्थियों कन्या विवाह योजना के तहत धनराशि रू. 01 लाख 10 हज़ार के डेमो चेक तथा उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोज़गार योजना अन्तर्गत अंकित कुमार यादव को सवारी वाहन हेतु रू. 10 लाख, प्रिन्सी को स्टेशनरी वर्क हेतु रू. .2 लाख, चन्द्र प्रिया श्रीवास्तव को ब्यूटी पार्लर स्थापना के लिए रू. 2.5 लाख तथा साहिबा को रू. 3.5 लाख, अब्दुल कादिर को कामन सर्विस सेन्टर की स्थापना के लिए रू. 05 लाख, धूपाराम को साउण्ड सर्विस के लिए रू. 4.65 लाख, मो. अनस को सैलून स्थापना के लिए रू. 04 लाख, सुधीर कुमार को फोटोग्राफी के लिए रू. 3.74 लाख, आज़म अली को आयरन वर्क के लिए रू. 05 लाख तथा समूद को पेंटिंग मशीन के लिए रू. 01 लाख की धनराशि के डेमो चेक का वितरण किया गया। 

इसी प्रकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत रिवाल्विंग फण्ड एवं सामुदायिक विनेश निधि के तहत लक्ष्मी महिला स्वय सहायता समूह की पूनम देवी रू. 30 हज़ार तथा अर्स महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष समा खातून को रू. 15 हज़ार की धनराशि के डेमो चेक का वितरण किया गया।समारोह को सम्बोधित करते हुए एमएलसी पदमसेन चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने भगवान विश्वकर्मा जयन्ती व मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। वक्तागण ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की दिशा में हुए नीतिगत सुधारों, जनकल्याणकारी कार्यों तथा देश-प्रदेश में आए सकारात्मक बदलाव धरातल पर दिखने लगे है।

 केंद्र सरकार के 12 वर्षों एवं राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों से जनजीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिख रहा है। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को प्राप्त हो रहा है। टूलकिट वितरण व मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोज़गार योजना का लाभ उठाकर आज का युवा स्वावलम्बन की राह पर अग्रसर है। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा, एलडीएम जितेन्द्र मसंद, श्रमायुक्त सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें