आज़ का मुद्दा आशीष कुमार
स्याना (बुलंदशहर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याना में रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक देवेंद्र सिंह लोधी के पुत्र डॉ. रूपेश लोधी ने फीता काटकर किया।सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि पदाधिकारियों का स्वागत किया।
राममूर्ति ने तिलक लगाकर व पौधे भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी, पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, व्यापारी नेता संजय श्रोत्रिय, पविंदर सिंह, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र लोधी , चौधरी राजकुमार, रूप किशोर लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकेश लोधी, चरण सिंह लोधी, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.jpeg)
रक्तदान करने वालों में डॉ. गोपाल कृष्ण, डॉ. विनीत त्यागी, स्टाफ मालती शर्मा, हेल्थ सुपरवाइजर राकेश शर्मा, LT सिद्धार्थ, अवनीश शर्मा, डाटा ऑपरेटर हरीश कुमार व दीपक शर्मा रहे। अंत में अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने सभी का आभार जताया।