भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी भीड़, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ 20 नवंबर से लगेंगे ईवीएम प्रदर्शन केंद्र, मतदाताओं को समझाई जाएगी मतदान प्रक्रिया गढ़, मखदूमपुर और अनूपशहर गंगा मेले में हुड़दंग पर जीरो टॉलरेंस, डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश पंजाबी विकास मंच ने युवराज मेहता प्रकरण में न्याय की मांग उठाई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सौंपा ज्ञापन जनपद में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों का किया स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता बीएलओ एवं सुपरवाइजरों प्रशिक्षण सम्पन्न अनूपशहर से बसपा प्रत्याशी रहे मनोज प्रधान ने शेखपुर गढ़वा की बेटी नीता लोधी को दी बधाई, स्वर्ण पदक जीतने पर जताया गर्व छठ पर्व को लेकर अनूपशहर पुलिस सतर्क, सीओ शशांक श्रीवास्तव ने घाटों का किया निरीक्षण जनपद में छठ पर्व को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित सरयू तट पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

बुलंदशहर में किसान दिवस आयोजित, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अधिकारियों को सौंपा 20 सूत्रीय मांग-पत्र

बुलंदशहर। जनपद में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी न्यायिक भरतराम यादव व एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने की। बैठक में विद्युत सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 17 Sep 2026, 12:25 AM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
बुलंदशहर में किसान दिवस आयोजित, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अधिकारियों को सौंपा 20 सूत्रीय मांग-पत्र

आज का मुद्दा /पुष्पेन्द्र कुमार


बुलंदशहर। जनपद में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी न्यायिक भरतराम यादव व एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने की। बैठक में विद्युत सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू के नेतृत्व में किसानों ने 20 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा। 

मांग-पत्र में गन्ना बकाया भुगतान, काली नदी की सफाई व पानी रोकने, फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने, सोसाइटियों पर डीएपी-यूरिया के समय पर वितरण, नकली कीटनाशक बेचने वालों पर छापेमारी, टैगिंग व ओवर रेटिंग पर रोक, जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट चालू करने, मंडियों में पीने के पानी, शौचालय व बैठने की व्यवस्था, पराली गलाने की दवा उपलब्ध कराने, एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस के नाम पर अवैध वसूली बंद करने, डीपीआरओ विभाग में सचिव-एडीओ के भ्रष्टाचार व 30% कमीशनखोरी पर कार्रवाई, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से बुलंदशहर-बदायूं व अनूपशहर मार्ग पर चढ़ने-उतरने का रास्ता देने, जर्जर बिजली लाइन, पोल व ट्रांसफार्मर बदलने, रोस्टर से बिजली देने, टूटी सड़कों की मरम्मत, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने, याकूबपुर साधन सहकारी समिति का चुनाव दोबारा कराने, चकबंदी वाले गांवों में लोन सुविधा व राहवीर योजना का लाभ दिलाने की मांग प्रमुख रही।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र आर्य, धीरज चौहान, संजय चौधरी, विवेक कुमार, वीरपाल सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें